संपतचक के प्रेमलोक मिशन स्कूल में शुरू हुआ अन्नपूर्णा रसोई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> रामनवमी की पूर्व संध्या पर पटना के संपतचक प्रखंड के बैरिया मां शारदा पुरम प्रेमलोक मिशन स्कूल परिसर में भजन करें भोजन करें विषय पर मां अन्नपूर्णा रसोई का शुभारंभ किया गया। पटना और आसपास के शहरी व ग्रामीण इलाकों में बुजुर्गों लाचार और असहाय व महिलाओं के लिए रहने व खाने-पीने का पूरा इंतजाम प्रेमलोक मिशन स्कूल परिसर में किया गया है । ऐसे सभी बंधु जिनके परिवार वालों ने उन्हें छोड़ दिया है या वे अपने जीवन को जीने में असमर्थ और असहाय महसूस कर रहे हैं अथवा बीमारी के वजह से उनका जीना दुश्वार हो गया है उनके लिए प्रेमलोक मिशन स्कूल में दरवाजे खुले हुए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रेमलोक मिशन स्कूल के निदेशक गुरु प्रेम ने बताया कि बुजुर्गों और सहयोग गरीबो लाचारों को प्रेमालोक मीशन के द्वारा मां अन्नपूर्णा रसोई के जरिये भजन करें- भोजन &lpar; प्रसाद ग्रहण &rpar; करें कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं बुजुर्गों लाचारों को परिवार के लोग असहाय छोड़ देते हैं उनके लिए आश्रय भोजन और कपड़ा की व्यवस्था प्रेमालोक मिशन के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य मे दानवीर स्मृतिशेष शिवजी सिंह पुत्र राकेश कुमार द्वारा आजीवन ईंधन आपूर्ति किए जाने का वचन प्राप्त हुआ । संपतचक के पूर्व मुखिया राकेश कुमार के श्रीपति भारतगैस परिवार को हरि कीर्तन मंदिर की ओर से साधुवाद दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने विक्रमशिला सेतु के पुनर्स्थापन एवं मरम्मति कार्य का किया स्थल निरीक्षण

एसपी ने जिला नियंत्रण कक्ष व ERSS-112 कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

पटना साहिब स्टेशन के सामने 139 बोतल विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार