ग्लोबल स्कॉलर अवार्ड के लिए चुनी गई फुलवारी की बहु अंजलि यादव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ़&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>राजधानी पटना के ईसोपुर निवासी सत्येंद्र प्रसाद की पुत्रवधू अंजलि यादव को अमेरिकन एसोसीएशन ऑफ कैन्सर रीसर्च के वर्ष 2022 के प्रतिस्थित ग्लोबल स्कॉलर अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड विश्व के दस युवा वैज्ञानिकों को कैन्सर से सम्बंधित उनके उत्कृष्ट शोधकार्य के लिए दिया जाता है। 1 फरवरी को घोषित इस पुरस्कार के लिए भारत से अंजलि यादव को चुना गया है। इस पुरस्कार के लिए चुने जाने के बाद विजेताओं को अमेरिकन कैन्सर असोसीएशन द्वारा अप्रैल में कराए जा रहे सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत करने के लिए आमंत्रित किया गया है&comma; जिसका पूरा खर्च एसोसीएशन ही वहन करेगी। यह सम्मेलन न्यू ऑर्लिंस&comma; लूसीयना&comma; अमेरिका में आयोजित होने जा रहा है&comma; जिसमें दुनिया के कई देशों के वरिष्ठ और युवा वैज्ञानिक भाग लेने के लिए पहुचेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अंजलि यादव मूलतः देवरिया&comma; उत्तर प्रदेश की निवासी हैं&comma; जिनकी शादी साल 2019 में फुलवारी शरीफ़ के इसोपुर निवासी सत्येंद्र प्रसाद के बेटे मुकेश कुमार से हुई। मुकेश कुमार भी न्यूयॉर्क के कॉर्नेल यूनिवर्सिटी में मश्तिष्क सम्बन्धी बीमारी पर शोधरत हैं। अंजलि वर्तमान में आई-आई-टी कानपुर में पुरुषों में होने वाले प्रोस्टेट कैन्सर पर शोध कर रही हैं। उनके रीसर्च से प्रास्टेट कैन्सर जैसी घातक बीमारी को रोकने में मदद मिलेगी। इसके पहले भी साल 2017 में अपना शोधपत्र अमेरिका के ही ऑर्लैंडो शहर में हुए विश्व सम्मेलम में प्रस्तुत कर चुकी हैं। अंजलि यादव के श्वसुर सत्येन्द्र प्रसाद बताते हैं कि बहु की इस उपलब्धि पर हम बिहारवासियों को गर्व है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश

बेगूसराय जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री