युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोनीपत&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा &colon;<&sol;strong> सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में आज युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर चर्चा हुई। बैठक को राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस सत्यवान गहलोत ने संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल दीवान विशेष रूप से मौजूद रहे।सोनीपत के सुभाष चौक स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने को लेकर मंथन किया गया। बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष कमल दीवान ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस सत्यवान गहलोत की अध्यक्षता में युवा कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि पिछले दिनों संगठन में जो भी कमियां रही हैं&comma; उन्हें दूर किया जाएगा। आने वाले समय में युवा कांग्रेस और एनएसयूआई कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी के लिए काम करेंगे।कमल दीवान ने कहा कि पेपर लीक जैसे मुद्दों पर कांग्रेस लगातार युवाओं की आवाज उठा रही है। उन्होंने जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवाओं के हितों के लिए आवाज उठाई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है और भविष्य में आमजन तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी।प्रेसवार्ता के दौरान कमल दीवान ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि भाजपा लंबे समय से सत्ता में है और चुनावों के दौरान बड़े-बड़े वादे किए गए थे&comma; लेकिन आज भी जनता को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में कई जगह गंदगी फैली हुई है और सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं&comma; लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उदासीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पढ़ रहा है।राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सत्यवान गहलोत ने कहा कि सोनीपत युवा जिला कांग्रेस की मासिक बैठकों का नियमित रूप से आयोजन नहीं हो रहा था&comma; जिसे अब नियमित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि चुनाव के माध्यम से चुने गए युवा जिला अध्यक्षों का छह महीने का रिपोर्ट कार्ड देखा गया&comma; जो संतोषजनक नहीं पाया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके बाद प्रदेश स्तर पर दोबारा रिनॉमिनेशन की प्रक्रिया की गई&comma; जिसमें सोनीपत से मनीष ने रिनॉमिनेशन किया है।सत्यवान गहलोत ने स्पष्ट कहा कि संगठन में वही पदाधिकारी आगे रहेगा जो मेहनत करेगा और जमीनी स्तर पर संगठन के लिए काम करेगा।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>युवा आंदोलनों में कांग्रेस के पिछड़ने के सवाल पर सत्यवान गहलोत ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में कांग्रेस पार्टी ने युवाओं का समर्थन किया और पार्टी नेताओं ने युवाओं की मांगों को मजबूती से उठाया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शनों के बाद केंद्र सरकार पर दबाव बना और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर कार्रवाई हुई।उन्होंने विपक्षी संगठनों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि युवाओं के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक कांग्रेस लगातार लड़ती रहेगी।ख<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बहन पर कमेंट पड़ा भारी चाकू से गोदकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार!

सुए की नोक पर लूट करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार!

बास्केटबॉल प्रतियोगिता में पुलिस अकादमीमधूबन में भव्य समापन