फुलवारी शरीफ और जानीपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर खेत में फेंकी गई लावारिस मोटरसाइकिल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> मिशन के सामने सेरामपुर रोड किनारे खेत में शुक्रवार को एक लावारिस मोटरसाइकिल मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई&period; ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी&period; सूचना पाकर फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष मोहम्मद शाहबाज आलम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया&period; इसके बाद जानीपुर थाना को भी जानकारी दी गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस की जांच में पता चला कि यह मोटरसाइकिल नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक कांड से जुड़ी हुई है&period; जानीपुर थाना पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नौबतपुर थाने के अनुसंधानकर्ता को सूचना दे दी गई है और मोटरसाइकिल उन्हें सौंप दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस पूरे मामले में दिलचस्प मोड़ तब आया जब ग्रामीणों ने बताया कि खेत में पड़ी मोटरसाइकिल का एक चक्का भी किसी ने मौके से चुरा लिया&period; यानी&comma; अपराधी वारदात के बाद मोटरसाइकिल को फेंककर भाग गए और मौके पर पहुंचे किसी शरारती तत्व ने उसका चक्का भी उड़ा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं&period; लोग कयास लगा रहे हैं कि आखिर किन परिस्थितियों में मोटरसाइकिल को खेत में फेंका गया&period; जानीपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि नौबतपुर थाना कांड से जुड़े इस वाहन की जानकारी वहां के अनुसंधानकर्ता को दे दी गई है&period; साथ ही&comma; मोटरसाइकिल का चक्का चुराने वाले शख्स की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बिहार की बेटियां हुनरमंद होंगी, आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनायेंगी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार पुलिस में सभी प्रकार की छुट्टियां अगले आदेश तक रद्द, 24 जुलाई से लागू होगा आदेश

राहुल गांधी नीट पर चर्चा से भाग रहे, छात्रों की आड़ में विपक्ष फैला रहा अराजकता : संजय सरावगी‎