आजादी का अमृत महोत्सव : एसएसबी 52वीं बटालियन के जवानों ने किया सामूहिक रक्तदान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;mark><&sol;strong>आजादी के अमृत महोत्सव के तहत जिले में कई तरह के आयोजन किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को एसएसबी 52वीं बटालियन के 30 जवानों ने सामूहिक रक्तदान करते हुए देश के प्रति अपनी सेवा व समर्पण का भाव प्रदर्शित किया। सामूहिक रक्तदान को लेकर ब्लड बैंक अररिया में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ विधानचंद्र सिंह&comma; अस्पताल अधीक्षक डॉ जीतेंद्र प्रसाद&comma; ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार&comma; एसएसबी के चिकित्सक डॉ साहू&comma; डीपीएम स्वास्थ्य रेहान अशरफ&comma; डीपीएम एड्स अखिलेश कुमार सिंह&comma; एलटी बादल कुमार आदि ने किया ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;ffffff" class&equals;"has-inline-color has-white-color">स्वस्थ व सेहतमंद जिंदगी के लिये करें रक्तदान<&sol;mark><&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर का उद्घाटन करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि जरूरतमंदों को समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से स्वैच्छिक रक्तदान खासा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रक्तदान शरीर में नए रक्त सेल के निर्माण में सहायक होता है। नियमित समयांतराल पर रक्तदान से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। लिवर से जुड़ी समस्या से राहत मिलती है। यह शारीरिक वजन को नियंत्रित करने में भी सहायक साबित होता है। इसलिये समय-समय पर लोगों को रक्तदान करनी चाहिये। इसमें युवाओं की भागीदारी जिले में रक्त संबंधी जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जरूरतमंदों के लिये उपयोगी है स्वैच्छिक रक्तदान<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल में संचालित ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कराने में एसएसबी 52वीं बटालियन के जवानों का अब तक अहम योगदान रहा है। समय-समय पर बटालियन के जवानों द्वारा किया जाने वाला स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंदों के लिये उपयोगी साबित हो रहा है। डीपीएम एड्स अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि थैलिसिमिया&comma; एनीमिया सहित अन्य रक्त संबंधी विकारों में रोगियों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में बल्ड बैंक की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शिविर में 30 जवानों ने सामूहिक रक्तदान में भाग लिया। कार्यक्रम की अगुआई कर रहे एसएसबी के अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर एसएसबी जवानों द्वारा देशभक्ति पर आधारित तरह तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में सामूहिक रक्तदान का आयोजन किया गया है। इसमें रक्तदान को लेकर जवान उत्साहित हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज

खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!