लालू-राबड़ी के शासनकाल पर अमित शाह करारा प्रहार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <strong>नालंदा&comma; राकेश<&sol;strong> &colon; केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बिहारशरीफ में एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अब अगर 100 बख्तियार खिलजी भी आ जाएं&comma; तो नालंदा विश्वविद्यालय को कोई हाथ नहीं लगा सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नालंदा विश्वविद्यालय का पुनर्निर्माण कराकर नालंदा की विरासत को फिर से गौरव दिलाया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अमित शाह श्रम कल्याण केंद्र के मैदान में नालंदा जिले की पांच विधानसभा सीटों बिहारशरीफ से डॉ&period; सुनील कुमार&comma; अस्थावां से जितेंद्र कुमार&comma; नालंदा से श्रवण कुमार&comma; हरनौत से हरिनारायण सिंह और राजगीर से कौशल किशोर के लिए एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट मांगने पहुंचे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जंगलराज में 6 चरण में होते थे चुनाव&comma; अब एक चरण में होंगे<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>लालू-राबड़ी के शासनकाल पर करारा प्रहार करते हुए शाह ने कहा&comma; &&num;8220&semi;लालू-राबड़ी के जमाने में बिहार में कानून-व्यवस्था इतनी गिर गई थी कि चुनाव छह-छह चरणों में कराने पड़ते थे। नीतीश बाबू और मोदी जी के शासन में यह दो चरण में हो रहा है। इस बार एनडीए सरकार बना दीजिए&comma; अगली बार एक ही चरण में चुनाव होगा।&&num;8221&semi; उन्होंने कहा कि 20 साल में नीतीश कुमार ने बिहार को एक अच्छा प्रदेश बनाया है और मोदी जी के नेतृत्व में पूरा बिहार नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>&&num;8220&semi;हमने अपहरण की इंडस्ट्री बंद की&comma; वे घोटाले करते थे&&num;8221&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जंगलराज को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा&comma; उस समय बिहार में सिर्फ एक ही उद्योग चलता था डकैती&comma; खून&comma; फिरौती और अपहरण का। हमने किडनैपिंग की इंडस्ट्री बंद की और बरौनी&comma; मोकामा जैसे बंद पड़े उद्योगों को वापस लाने का काम कर रहे हैं।&&num;8221&semi; उन्होंने लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि जब वे केंद्र में मंत्री थे&comma; तो उन्होंने चारा घोटाला&comma; लैंड फॉर जॉब्स घोटाला और अलकतरा घोटाला जैसे कई घोटाले किए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>विकास भी&comma; विरासत भी गिनाईं उपलब्धियां<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एनडीए सरकार के &&num;8216&semi;विकास भी&comma; विरासत भी&&num;8217&semi; के नारे को दोहराते हुए शाह ने कहा कि अयोध्या में 550 साल बाद राम मंदिर का निर्माण&comma; कश्मीर से धारा 370 को हटाना और तीन तलाक को खत्म करना मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। उन्होंने बिहार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस &lpar;AI&rpar; और डेटा का नया युग शुरू करने&comma; एग्रो-प्रोसेसिंग इंडस्ट्री लगाने और नालंदा में हुए विकास कार्यों जैसे—फोर-लेन हाईवे&comma; रेलवे ओवरब्रिज&comma; स्मार्ट सिटी&comma; उद्यान महाविद्यालय&comma; जू-सफारी&comma; ग्लास ब्रिज और पुलिस ट्रेनिंग अकादमी—का भी जिक्र किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>&&num;8220&semi;परिवारवादी आपकी चिंता नहीं कर सकते&&num;8221&semi;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अंत में उन्होंने लालू और सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा&comma; &&num;8220&semi;लालू जी अपने बेटे को बिहार का मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को देश का प्रधानमंत्री। जो अपने बेटे-बेटियों की चिंता करते हैं&comma; वे आपकी चिंता नहीं कर सकते।&&num;8221&semi; उन्होंने जनता से अपील की कि वे एक और पांच साल का आशीर्वाद दें&comma; ताकि बिहार को &&num;8216&semi;विकसित बिहार&&num;8217&semi; बनाया जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री