अमित कुमार हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> पटना में शुक्रवार को फोर्ड हॉस्पिटल के स्टाफ अमित कुमार की हत्या का पटना पुलिस ने खुलासा कर दिया हैं। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया हैं। पटना SSP अवकाश कुमार ने बताया की गिरफ्तार कुंदन सिंह चांदनी और अमित की शादी से खुश नहीं था। जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कुंदन सिंह ने 2 जानने वाले शूटर्स को 2 लाख में हायर किया था। दोनों को अभी पैसे भी नहीं दिए गए थे। अब तक की जांच में अमित कुमार की पत्नी की कोई भूमिका सामने नहीं आई है। बाकी जांच की जा रही है। घटना को अंजाम देने से पहले कुंदन ने 2 से 3 दिन रेकी भी की थी। हत्या में इस्तेमाल हथियार और बाइक भी बरामद की है।<br><br>पटना में बीते शुक्रवार को फोर्ड हॉस्पिटल के कर्मचारी अमित कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 2 गोली सीने में एक गोली कमर में लगी थी। अमित दशरथा मोड़ के पास से क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने पहले उनकी गाड़ी में ठोकर मार दी। फिर घेरकर सीने में दो गोलियां मारी थीं। अमित 5 साल से फोर्ड हॉस्पिटल में बिलिंग स्टाफ के रूप में काम करते थे। वारदात जक्कनपुर थाना इलाके में हुई थी। अमित पटना के बिसंभरपुर में रहता था। फुलवारी में वो अपना घर बनाकर रह रहे थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पत्रकार महिमा सिंह 21 जून को पटना में ‘एक विवाह ऐसा भी’ सामूहिक विवाह में होंगी शामिल

ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ ले गए चोर

शेखपुरा डीएम की तकनीकी विभागों के साथ समीक्षा बैठक;काम में देरी पर ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई, पंचायत सरकार भवन जल्द बनाने का निर्देश