गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना जिले के पुनपुन प्रखंड एवं गौरीचक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरावां में अवैध मिट्टी खनन को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। स्थानीय ग्रामीण एवं समाजसेवी तथा शिकायतकर्ता धनंजय मधु ने बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री&comma; खनन विभाग के मंत्री सहित&comma; खनन विभाग के प्रधान सचिव&comma; जिला पदाधिकारी पटना एवं जिला खनन पदाधिकारी कार्तिक कुमार को डाक के माध्यम से शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित दर्धा नदी में बेलदारी टोला से जैतिपुर पुल तक बने तटबंध को कमजोर करते हुए बीते एक महीने से रात के समय अवैध रूप से मिट्टी कटाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आरोप है कि पोकलेन मशीन से बड़े पैमाने पर मिट्टी की खुदाई कर हाइवा ट्रकों से ढुलाई की जा रही है&comma; जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बरावां पंचायत पहले से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहा है&comma; जहां दर्धा नदी के साथ पुनपुन और मोरमोर नदी का भी असर रहता है&period; ऐसे में तटबंध से छेड़छाड़ होने से बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है&period; बेलदारी टोला&comma; जैतिपुर&comma; पटनपुरा&comma; शेखपुरा&comma; कंसारी और बरावां गांव के किसानों की आजीविका मुख्य रूप से खेती पर निर्भर है&comma; जो इस अवैध खनन से प्रभावित हो सकती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिकायतकर्ता धनंजय मधु ने बताया कि उन्होंने 23 मार्च 2026 को जिला खनन पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को लिखित आवेदन भेजा था&period; इसके बाद भी 8 अप्रैल 2026 तक कोई कार्रवाई नहीं की गई&period; उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कई बार कार्यालय जाने के बावजूद संबंधित पदाधिकारी से मुलाकात नहीं हो सकी&period; ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्थानीय स्तर पर प्रशासन की जानकारी में यह अवैध कार्य चल रहा है&comma; बावजूद इसके कार्रवाई नहीं हो रही है&period; लोगों ने मांग की है कि मामले की जांच के लिए कमेटी गठित कर स्थलीय जांच कराई जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए&period;<br>ग्रामीणों में इसको लेकर काफी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग की है&comma; ताकि भविष्य में किसी बड़ी आपदा से बचा जा सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

जब मां सुरक्षित, तभी सृष्टि सुरक्षित : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पटना में सुरक्षित मातृत्व पर जागरूकता का बड़ा अभियान

सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर