फुलकाहा मॉडल स्कूल में वित्तीय अनियमितता का आरोप, जनप्रतिनिधियों ने जांच की उठाई मांग

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>नरपतगंज प्रखंड के फुलकाहा स्थित सरस्वती विद्या निकेतन &lpar;मॉडल स्कूल&rpar; सह कुन-कुन देवी उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों ने वित्तीय अनियमितता और सरकारी योजनाओं में कथित गड़बड़ी का गंभीर आरोप लगाया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। जानकारी के अनुसार&comma; विद्यालय में संचालित &&num;8216&semi;एक पेड़ मां के नाम&&num;8217&semi; अभियान के तहत पौधारोपण किया जाना था। आरोप है कि विद्यालय प्रशासन ने वास्तविक पौधारोपण के बजाय झाड़ियों एवं छोटे पौधों को लगाकर केवल फोटो खिंचवाए और विभागीय पोर्टल पर रिपोर्ट अपलोड कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर नवाबगंज के पूर्व मुखिया अरविंद कुमार यादव तथा जिला परिषद क्षेत्र संख्या-1 के प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव ग्रामीणों के साथ विद्यालय पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि अभियान का उद्देश्य पूरा नहीं किया गया तथा केवल औपचारिकता निभाई गई। उन्होंने मौके पर मौजूद स्थिति को फोटो के माध्यम से भी दिखाया और मामले की जांच की मांग की।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि यूथ एंड इको क्लब योजना के तहत विभाग से प्राप्त लगभग 25 हजार रुपये का उपयोग छात्रों की ड्रेस&comma; फलदार एवं छायादार पौधों के रोपण तथा अन्य निर्धारित कार्यों पर किया जाना था&comma; लेकिन राशि खर्च किए जाने के बावजूद धरातल पर अपेक्षित कार्य दिखाई नहीं दे रहे हैं। कुछ विद्यालय कर्मियों ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर विकास मद की राशि के उपयोग में भी अनियमितता की आशंका जताई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला परिषद प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था एवं विकास कार्यों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई योजनाओं में वित्तीय अनियमितता की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की लिखित शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी को देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी ताकि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित जिम्मेदार लोगों पर विधिसम्मत कार्रवाई हो सके। हालांकि&comma; इन सभी आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। समाचार प्रकाशित होने तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। क्योंकि प्रधानाध्यापक बुधवार को 2&colon;00 बजे ही विद्यालय छोड़कर चले गए थे । उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

लोहानीपुर में विजय कुमार सिन्हा ने किया चुनाव प्रचार, एनडीए प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के लिए मांगा समर्थन

सर्वोच्च न्यायालय ने न्यायिक अधिकारियों की सेवानिवृत्ति आयु 61 वर्ष करने पर विचार करने का निर्देश दिया

भाजपा विपक्षी दलों के कार्यालय के सामने हुडदंग और मार पिटाई से संवैधानिक अधिकार को कुचलना चाहती है : एजाज अहमद