बिहार में बारिश के साथ -साथ ठनका गिरने का अलर्ट, प्रदेशवासी हो जाएं सावधान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> बिहार में बारिश के साथ साथ वज्रपात का अलर्ट जारी हुआ है। 20 मार्च से 23 मार्च 2025 के बीच पश्चिम एवं मध्य बिहार के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा &lpar;10-30 मिलीमीटर&rpar; होने का पूर्वानुमान है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसके साथ ही 21 और 22 मार्च को पूर्व एवं मध्य बिहार के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ-साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसके साथ ही भभुआ&comma; रोहतास&comma; अरवल&comma; जहानाबाद&comma; औरंगाबाद&comma; जमुई&comma; बांका और गया जिलों के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।<br &sol;>इस दौरान राज्य के दक्षिण-पूर्व एवं दक्षिण मध्य भागों के एक या दो स्थानों पर सतही हवा की गति 30-40 किमी&sol;घंटे रहने की भी संभावना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार में बिगड़ने वाले मौसम को लेकर प्रदेशभर के कृषक वर्ग को यह हिदायत दी जाती है कि अपने कटे तथा खुले स्थान में रखे हुए खरीफ एवं रबी फसल को सुरक्षित स्थान पर भण्डारण करने की व्यवस्था कर लें ताकि पानी&sol;नमी से फसल का बचाव हो सके। साथ ही रबी फसल के लिए ओलावृष्टि से बचाव के लिए उपरोक्त जिलों के लिए एहतियाती उपाय कर ले। इस मौसम के फसलों पर प्रभाव तथा निवारण के उपाय से सम्बंधित जानकारी भारत मौसम विभाग एवं राज्य के कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से जारी होने वाले कृषि-परामर्शदात्री बुलेटिन का अनुशरण कर सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में योजनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने स्व० जगजीवन राम जी को जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

पटना स्टेशन क्षेत्र में सघन वाहन जांच अभियान, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई