अलय फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">फुलवारी शरीफ&sol;पटना&comma; अजीत।<&sol;mark><&sol;strong> पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल के परिसर में स्थित अलय फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी औपचारिक रूप से चालू हो गया&period; शनिवार को मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसका उद्घाटन किया&period; उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी मौजूद रहे&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>60 विद्यार्थियों की क्षमता वाले इस कॉलेज में दो तिहाई महिलाएं प्रशिक्षित होंगी&period; यहां बीएससी नर्सिंग की समुचित पढ़ाई करायी जाएगी&period; इस कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सेंट्रली एयर कंडिशन हॉस्टल की भी व्यवस्था की गयी है&period; तमिलनाडू के डॉ&period; दामोदरन को इस कॉलेज का प्राचार्य जबकि केरल के अब्दुल रहमान मशंगल को उप प्राचार्य बनाया गया है&period;<code> <&sol;code><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><code>बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि नर्सिंग का कार्य पीड़ित मानवता की सेवा है इससे बड़ा कार्य कुछ भी नहीं है&period;इसके माध्यम से मरीज को एक नया जीवन देने का कार्य किया जाता है&period; नर्सिंग प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षु स्वास्थ्य सेवा के किसी संस्थान में जाकर अनेक प्रकार के रोगों से पीड़ित मरीजों की सेवा कर उन्हें एक नया जीवन देती है&period;लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाकर उनका सशक्तीकरण किया जा रहा है&period; नर्सिंग में न तो परिवार होता है और न ही जाति&comma; क्षेत्र&comma; मज़हब का भेद है&period; मानवता की सेवा के लिए स्वयं को इस सेवा के लिए समर्पित करना नर्सिंग सेवा का मुख्य उद्देश्य है&period;<&sol;code><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उद्घाटन के मौके पर कॉलेज के प्रेसिडेंट डॉ&period; एए हई ने कहा कि नर्सिंग किसी भी अस्पताल की रीढ़ मानी जाती है&period;कुशल नर्सिंग स्टाफ की हमेशा जरूरत रहती है&period; इसके लिए नर्सों की अच्छी और समुचित ट्रेनिंग की व्यवस्था होनी चाहिए&period; उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की हार्दिक इच्छा है कि राज्य में स्वास्थ्यकर्मियों की शिक्षा ज्यादा से ज्यादा बढ़ाई जाय&period; अलय फातिमा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड टेक्नोलॉजी&comma; उनकी इसी इच्छा को पूरा करने का एक छोटा सा प्रयास है&period; आगे इस कॉलेज में जीएनएम और पोस्ट बेसिक नर्सिंग की पढ़ाई भी की जाएगी&period; उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सिर्फ पीएमसीएच में ही हर दिन एक सिफ्ट में कम से कम एक हजार नर्सों की जरूरत पड़ेगी&period; इसके लिए राज्य में ज्यादा से ज्यादा नर्सिंग कॉलेजों की स्थापनी की जरूरत पड़ेगी&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डॉ&period; एए हई ने कहा कि नर्सों की जरूरत सिर्फ राज्य में ही नहीं बल्की पूरे देश और पूरे विश्व में है&period; आने वाले समय में नर्सों के लिए काफी विकल्प है&period; अमेरिका सहित विकसित देशों में नर्सिंग स्टॉफ की काफी जरूरत है&period; डॉ&period; एए हई के छोटे भाई व अमेरिका निवासी डॉ&period; महमूद अब्दुल हई तथा डॉ&period; महमूद की पत्नी एन्ट अब्दुल हई ने विद्यार्थियों को संबोधित किया&period;दोनों ने इस कोर्स में पूरी सहायता देने का वादा किया&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि डॉ&period; महमूद अब्दुल का प्रोस्टेट सर्जरी पर काम पूरी दुनियाभर में सराहनीय है जबकि उनकी पत्नी अन्नेटे अब्दुल हई अमेरिका में पिछले 35 वर्षों से नर्सिंग से जुड़ी हुई हैं&period; उद्घाटन समारोह में पारस हेल्थ की ग्रुप सीओओ डॉ&period; सैंटी साजन&comma; जोनल डाइरेक्टर डॉ&period; विक्रम सिंह चौहान एंव पारस एचएमआरआई के वरिष्ठ डॉक्टर भी मौजूद थे&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

1 अणे मार्ग में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, बड़ी संख्या में रोजेदारों ने की शिरकत

समृद्धि यात्रा पर लछुआड़ पहुंचे सीएम, 914 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

रामनवमी व ईद को लेकर शेखपुरा प्रशासन सतर्क, शांति समिति की बैठक आयोजित