परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर AISA नेताओं की भूख हड़ताल शुरू

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार में BPSC&comma; BSSC&comma; BPSSC&comma; दरोगा भर्ती और TRE 4&period;0 समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली&comma; अनियमितताओं और परीक्षार्थियों के साथ अन्याय के खिलाफ गर्दनीबाग धरना स्थल पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में AISA नेताओं ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भूख हड़ताल पर AISA बिहार की राज्य उपाध्यक्ष मनीषा&comma; राज्य उपाध्यक्ष सोनू फ़र्नाज़ और AISA पटना विश्वविद्यालय के सचिव आदर्श बैठे हैं। आंदोलनकारियों ने सरकार और संबंधित भर्ती आयोगों से परीक्षाओं में पारदर्शिता&comma; नियमितता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की है। AISA नेताओं का आरोप है कि बिहार के लाखों छात्र-युवा वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं&comma; लेकिन परीक्षाओं में पेपर लीक&comma; तकनीकी अव्यवस्था&comma; नियुक्ति प्रक्रिया में देरी और अन्य कथित अनियमितताओं के कारण उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>भूख हड़ताल की शुरुआत CPIML पोलित ब्यूरो की सदस्य एवं AIPWA की महासचिव मीना तिवारी ने कराई। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों और भूख हड़ताल पर बैठे AISA नेताओं के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए आंदोलन का समर्थन किया। इस दौरान AISA बिहार के राज्य सचिव दीपांकर&comma; राज्य उपाध्यक्ष सबा आफ़रीन&comma; AISA पटना विश्वविद्यालय के अध्यक्ष नितीश सहित बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता और आंदोलनकारी युवा मौजूद रहे। AISA नेताओं ने कहा कि जब तक परीक्षाओं में जवाबदेही&comma; नियमितता और पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती&comma; तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना विमेंस कॉलेज में सावन पर मेहंदी प्रतियोगिता, 105 छात्राओं ने लिया हिस्सा

जेनेटिक इंजीनियरिंग पर स्किल बेस्ड ट्रेनिंग

पटना वीमेंस कॉलेज में मॉक AGM प्रतियोगिता का आयोजन, विद्यार्थियों ने दिखाया कॉरपोरेट कौशल