टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के जरिए नवरात्रि का स्वागत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> हाजीगंज स्थित टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को नवरात्रि के स्वागत में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नन्हीं बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। वहीं&comma; अन्य बच्चे भगवान राम&comma; लक्ष्मण&comma; हनुमान&comma; जटायु और माता सीता के रूप में नजर आए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बच्चियों ने मां दुर्गा के नौ रूपों—शैलपुत्री&comma; ब्रह्मचारिणी&comma; चंद्रघंटा&comma; कूष्मांडा&comma; स्कंदमाता&comma; कात्यायनी&comma; कालरात्रि&comma; महागौरी और सिद्धिदात्री—का आकर्षक रूप प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रहमत&comma; दिव्या विद्या&comma; कैरवी&comma; उन्नति&comma; अदिति&comma; बादशाह&comma; राजनंदिनी&comma; रागिनी&comma; शिवांशी&comma; दृष्टि&comma; सिद्धि और यश सहित अन्य बच्चों ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डॉ&period; रवि भार्गव ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि मां दुर्गा को शक्ति और समृद्धि की देवी माना जाता है। उनकी आराधना से सकारात्मकता और अच्छे विचारों की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने नवरात्रि के धार्मिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ&period; जूली भार्गव ने कहा कि दुर्गा पूजा देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जाती है। उन्होंने कामना की कि मां दुर्गा सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद&comma; पम्मी&comma; श्रद्धा&comma; स्वाति&comma; कुमकुम&comma; पल्लवी&comma; स्नेहा और रश्मि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एसडीएम-एसडीपीओ ने ली शांति समिति की बैठक, डीजे पर रोक समेत दिए सख्त निर्देश

‘सेवा ही संकल्प’ प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सीएम ने किया पुरस्कृत

जहानाबाद एसपी ने जनता दरबार में सुनीं आम लोगों की शिकायतें