एम्स पटना में ‘स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान का समापन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को मिला सम्मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> एम्स पटना द्वारा &OpenCurlyQuote;स्वच्छता ही सेवा 2025’ अभियान के अंतर्गत 7 अक्टूबर 2025 को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन एम्स ऑडिटोरियम में किया गया&period; इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा स्वच्छता कार्यों में जुटे सफाई मित्रों के समर्पित योगदान की सराहना की गई&period;कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया&period; समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी ने स्वच्छ&comma; स्वस्थ और सुंदर एम्स परिसर के संकल्प को दोहराया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक संचालित हुआ &comma; जिसके तहत संस्थान परिसर में स्वच्छता&comma; जनजागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को प्रोत्साहित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुरस्कार वितरण समारोह में एम्स पटना के कार्यकारी निदेशक&comma; डीन &lpar;एकेडमिक्स&rpar;&comma; मेडिकल सुपरिंटेंडेंट&comma; तथा नोडल अधिकारी – स्वच्छता ही सेवा 2025 सहित कई वरिष्ठ संकाय सदस्य&comma; प्रतिभागी और कर्मचारी उपस्थित थे&period; सभी गणमान्य अतिथियों ने स्वच्छता के महत्व पर अपने विचार साझा किए और सभी को &OpenCurlyQuote;स्वच्छोत्सव’ का संदेश आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित