अधिवक्ता लिपिक संघ ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में नव निर्वाचित सभी माननीय अधिवक्ता सदस्यों&sol;पदाधिकारियों को आज पटना जिला अधिवक्ता लिपिक संघ के द्वारा अभिनंदन सह सम्मान समारोह का आयोजन कर सम्मानित किया गया। आयोजन संध्या पाँच बजे से पटना सिविल कोर्ट परिसर में स्थित अस्थाई अधिवक्ता लिपिक संघ भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व मंच संचालन संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता लिपिक युगल किशोर शर्मा ने की।अभिनंदन सह सम्मान समारोह कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में जीते हुए संघ के सभी अधिवक्ता पदाधिकारीगण शामिल हुए एवं संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविंद कुमार सिन्हा&comma; महासचिव अरविंद मौआर&comma; कोषाध्यक्ष श्कमलेश प्रसाद&comma; पुरुषोत्तम शर्मा को बारी बारी से पुष्प गुच्छ व शॉल भेंट किया गया एवं अन्य सभी माननीय संघ के पदाधिकारीगण को पुष्प माला पहनाकर सम्मानित किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मौके पर मौजूद पटना जिला लोक अभियोजक राजेश कुमार को पुष्प गुच्छ व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम संचालक के आग्रह पर मंच पर मौजूद सभी माननीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंचासीन नव निर्वाचित अध्यक्ष&comma; महासचिव&comma; कोषाध्यक्ष व लोक अभियोजक ने संयुक्त रूप से अधिवक्ता लिपिक संघ द्वारा भव्य आयोजन करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में जिला अधिवक्ता संघ की नई कमिटी द्वारा एक एक समस्याओं पर विचार कर निदान किया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ता लिपिक संघ को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अधिवक्ता एवं अधिवक्ता लिपिक संघ दोनों एक दूसरे के पूरक हैं इसलिए नई कमिटी की पूरी कोशिश रहेगी कि संघ में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को दूर करने का अथक प्रयास किया जाएगा ताकि अधिवक्ताओं व अधिवक्ता लिपिक के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित हो सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में पटना डीबीए के पदाधिकारीगण में मुख्य रूप से श्यामल किशोर&comma; कमलेश प्रसाद&comma; शिवानंद गिरी&comma; महेश कुमार&comma; सुशील रंजन सिन्हा&comma;छाया रानी&comma; ममता कुमारी&comma; ओम प्रकाश&comma;अजय कुमार मिश्रा&comma;दयानंद सिन्हा शैलेन्द्र कुमार अंशुमान विनोद कुमार गुप्ता अमरेंद्र कुमार&comma; धर्मेंद्र कुमार सतीश कुमार संजय कुमार&comma;दुर्गा कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण शामिल रहे।वहीं अधिवक्ता लिपिक संघ के सदस्यों में मुख्य रूप से विजय कुमार सिंह&comma;राज कुमार&comma;मुकेश कुमार&comma;हीरा लाल&comma; राम इकबाल सिंह&comma; निरंजन कुमार मुख्य महासचिव &comma;विजय कुमार&comma;सर्वेश शर्मा&comma; आशुतोष कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

मिला अनुकम्पा नियुक्ति पत्र, डीएम ने दी बधाई और निष्ठा से काम करने की अपील

बख्तियारपुर में गार्ड को बंधक बनाकर ई-रिक्शा व चार्जर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार!