होली को लेकर प्रशासन अलर्ट, 117 स्थलों पर सुरक्षा बल तैनात

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;  <&sol;strong>आज शेखर आनंद&comma; जिला पदाधिकारी एवं बलिराम कुमार चौधरी&comma; पुलिस अधीक्षक शेखपुरा द्वारा होली पर्व 2026 को लेकर विधि-व्यवस्था बनाये रखने हेतु समाहरणालय शेखपुरा स्थित मंथन सभागार में पुलिस पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की गई। इसके साथ ही शांति समिति के सदस्यों के साथ भी होली को लेकर बैठक की गई।होली को लेकर जिलें में कुल 117 स्थलों को चिन्हित कर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबल की प्रतिनियुक्ति की गई है। पर्व दिनांक 02-03-2026 से 04-03-2026 तक मनाया जाना है तथा दिनांक 03-03-2026 की रात्रि में होलिका दहन किया जायेगा। ऐसे अवसरों पर किसी स्थान पर दो सम्प्रदायों के बीच कोई विवाद उत्पन्न न हो इस हेतु सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं न्यायपूर्ण निर्णय लेकर तत्परता से दृढतापूर्वक कार्रवाई करने का निदेश दिया गया है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधि-व्यवस्था एवं सम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिए यह आवश्यक है कि सभी उपद्रवी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जायें एवं ऐसे लोगों को चिन्हित कर भा॰ना॰सु॰सं॰ की धारा 163 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाय। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी अपने क्षेत्र में शांति व्यवस्था की दृष्टि से मुस्तैद रहेंगे तथा उन्हें सघन गश्ती करने का भी निदेश दिया गया है।बिहार में शराबबंदी को देखते हुये सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी&comma; पुलिस पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्षों को इसपर विशेष निगरानी रखने&comma; सघन वाहन जांच एवं ऐसे लोगों को पर सख्त विधि-सम्मत् कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। उत्पाद अधीक्षक शेखपुरा को पूर्ण शराबबंदी के तहत विभागीय दिशा-निदेशों के अनुरूप सख्त करवाई सीमावती क्षेत्रों में करने को कहा गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उत्पाद निरीक्षक शेखपुरा को निदेश दिया गया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि वे होली पर्व के अवसर पर शराब एवं मादक पदार्थो का बिक्री नहीं हो।होली पर्व के अवसर पर विधि -व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने तथा इस निदेश का अक्षरश&colon;अनुपालन कराने का दायित्व अनुमंडल पदाधिकारी&sol;अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दी गई है। शांति समिति के सदस्यों में संजीव प्रभाकर &comma; समबिल हैदर&comma; तनवीर आलम प्रखंड प्रमुख घाटकुसुभा आदि सदस्यगण उपस्थित थे जिन्होंने जनहित में शराब पे रोकथाम &comma; पानी एवं बिजली की निर्बाध आपूर्ति करने&comma; पर्व को देखते हुए अतिक्रमण इत्यादि हटाने के मुद्दे को उठाते हुए जिला प्रशासन को शांतिपूर्ण पर्व के सम्पन्न कराने में सहयोग देने का भरोसा भी दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बताया गया की प्रतिनियुक्त किए गए पुलिस दंडाधिकारियों के अतिरिक्त क्यूआरटी की टीम भी किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी । उन्होंने सभी शांति समिति के सदस्यों एवं दंडाधिकारियों को निदेश देते हुए कहा कि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत उचित पदाधिकारी को दे । आज से लगातार शराब के उत्पादन &comma; बिक्री एवं उपयोग को लेकर विशेष ड्राइव चलाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि अपने चौकीदार के द्वारा सघन निगरानी करेंगे।जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी को संबोधित करते हुए कहा गया कि सभी लोग पर्व हर्षोल्लास से शांति एवं भाईचारा का संदेश देते हुए होली पर्व को मनाए । <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने शान्ति समिति के सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र अंतर्गत वॉलंटियर की सूची भी उपलब्ध कराए &comma;ताकि आवश्यकतानुसार उनका सहयोग लिया जा सके । डीजे एवं अश्लील गाना को लेकर जिला प्रशासन का जीरो टॉलरेंस है । अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा पूर्णतः डीजे बजाने पर रोक लगाई गई है। अन्यथा डीजे संचालक के विरुद्ध करवाई करते हुए उनका डीजे भी जब्त किया गया है । आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी । जिला प्रशासन के द्वारा सभी होटलों एवम नये जगहों पर शराब एवं फूड सेफ्टी के मद्देनजर जांच अभियान भी चलाया जा रहा है &comma;जो आगे भी जारी रहेगा । संवेदनशील स्थलों पर ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी ।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> जिला परिवहन पदाधिकारी को भी वाहन जांच हेतु विशेष अभियान चलाने को कहा गया है । सभी नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को सभी जगह साफ सफाई लाइटिंग इत्यादि की सुविधा की जांच कर आवश्यकनुसार तैयारी कर लेने को कहा गया है । उन्होंने सभी नागरिकों से अपील करते हुए कहे कि इस समय होली और रमजान का भी महीना चल रहा है । सभी लोग खुद ही सहनशीलता का परिचय दिखाते हुए आपस में मिलकर पर्व मनाए तथा शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करे ।जिला स्तर पर सूचना एकत्रित करने के लिए मो0 खिलाफत अंसारी&comma; जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी शेखपुरा के वरीय प्रभार में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जहां दूरभाष संख्या-06341-223333 पर किसी भी परिस्थिति में सम्पर्क किया जा सकता है। राजेश कुमार सिन्हा&comma; श्रम अधीक्षक शेखपुरा&comma; श्री संतोष कुमार अवर निर्वाचन पदाधिकारी&comma; शेखपुरा&comma; श्री अनिल कुमार जिला उद्यान पदाधिकारी शेखपुरा सूचना संग्रह करेंगे । प्रखंड स्तर पर भी नियंत्रण केंद्र बनाने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी देते हुए इस पर निगरानी रखने को कहा गया है। सिविल सर्जन शेखपुरा को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 24 घंटे संचालित चलंत चिकित्सक दल &lpar;एम्बुलेंस&rpar; की व्यवस्था वाहन सहित नियंत्रण कक्ष के पास तैयार रखे। जिला अग्निशामन पदाधिकारी को पर्याप्त संख्या में अग्निशामन वाहन तैयार रखने का निदेश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>होली के अवसर पर विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा मो॰-9473191402 श्री राकेश कुमार&comma; अपर पुलिस अधीक्षक रहेंगे। श्री लखींद्र पासवान&comma;अपर समाहर्ता शेखपुरा एवं श्री धीरज कुमार&comma; पुलिस उपाधीक्षक शेखपुरा जोन के लिए तथा श्री संजय कुमार&comma;उप विकास आयुक्त&comma; शेखपुरा एवं पुलिस उपाधीक्षक महोदय बरबीघा जोन के विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार मे रहेंगे । उक्त अवसर पर अपर समाहर्ता&comma; उप विकास आयुक्त&comma; सिविल सर्जन&comma; अनुमंडल पदाधिकारी&comma; जिला परिवहन पदाधिकारी&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेखपुरा के साथ-साथ सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी&comma; अंचलाधिकारी तथा सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारीगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण आदि उपस्थित थें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिये निर्देश

देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की

पटनासिटी में 17 लीटर शराब बरामद!