घर के अंदर जली अवस्था में मिला 26 वर्षीय विवाहिता का शव हत्या का आरोप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>धनबाद&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>&colon; बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर पंचायत के कादा कुल्ही निवासी देवेन कर्मकार की 26 वर्षीय पत्नी किरण देवी की मौत विगत शुक्रवार 10 जून की रात लगभग 12 बजे संदेहास्पद स्थिति में हो गई&period; युवती का शव उसी के घर में जली अवस्था में मिला&period;बलियापुर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है&period; पति देवेन कर्मकार को पूछताछ के लिए बलियापुर थाना ले जाया गया है&period; विवाहिता युवती का एक पुत्र है&comma; जिसकी उम्र साढे 3 वर्ष बताई गई है&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृत युवती की तीनों बहनों सहित परिजनों का आरोप है कि पति देवेन&comma; उसकी मां जोशना देवी और बगल में रह रहे उसके चाचा ससुर शंकर कर्मकार ने साजिश के तहत किरण की हत्या कर दी है और उसे आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है&period; चाचा ससुर शंकर कर्मकार की किरण पर बुरी नजर थी&period; वह उससे हमेशा अश्लील बातें करता रहता था&period; पति देवेन अत्यधिक मात्रा में शराब पीता था और किरण के साथ मारपीट करता था&period;<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर पति देवेन एवं उसकी मां जोशना देवी का कहना है कि किरण ने अपने ऊपर केरोसिन तेल डालकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली है&period; एएसआई प्रमोद राय ने बताया कि शव को कब्जे में ले कर छानबीन की जा रही है&period; शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएस धनबाद भेज दिया जाएगा&period; लिखित आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी&period;<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

झारखंड के दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ नहीं रहे, बेटे हेमंत सोरेन बोले – “आज मैं शून्य हो गया हूं”