हत्या कर शव गायब करने का लगाया आरोप!

&NewLine;<p><strong>मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> मनेर थाना क्षेत्र के सादिकपुर गावँ में एक महिला की हत्या कर शव को गायब करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर कृषि फोरम के निवासी विजेंद्र कुमार ने अपनी बहन की शादी छह साल पहले सादिकपुर निवासी करिया राय के पुत्र कुणाल कुमार के साथ किया था। 26 मई को बहन ने फोन पर मारपीट की बात बताई थी। 27 मई को सूचना मिली कि बहन की मृत्यु हो गई। जब सादिकपुर पहुंचे तो घर में कोई नहीं था। तब उक्त जानकारी को लिखित रूप में थाने को दिया। इस संबंध में मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुई है&comma; प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान में जुटी हुई है। जब तक शव बरामद नहीं हो पाता तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

सदर सीओ के द्वारा माइकिंग कर लोगों से ऊंचे स्थान पर जाने की अपील