दुष्कर्म का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत

&NewLine;<p><strong>दानापुर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon; <&sol;strong>दानापुर पुलिस ने दुष्कर्म के फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त जहानाबाद निवासी रजनीश कुमार है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने के बाद न्यायिक हिरासत भेज दिया। पुलिस पिछले पांच साल से अभियुक्त की तलाश में जुटी थी। दानापुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार शाहा ने बताया कि 21 अगस्‍त 2017 से तकियापुर की एक 9वीं की छात्रा नाबालिंग गायब थी। जिसमे 24 अगस्‍त 17 को उसके पिता के बयान पर रजनीश के विरूद्ध अगवा कर बलात्‍कार करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था। जिसमें लड़की को बरामद के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि विगत 25 अगस्‍त 17 को न्‍यायालय ले जाने के क्रम में नाबालिंग के अपहरण एवं बलात्‍कार के आरोपी जहानाबाद के हुलासगंज थाना क्षेत्र के तुल्‍लीबिगहा निवासी रजनीश कुमार पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। जिसमें थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुछताछ के बाद न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, नहीं हो पाई पहचान

फुलकाहा थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर 17.685 लीटर अंग्रेजी शराब किया बरामद, एक बाइक जप्त!

राजद परिवार और उनके नेताओं ने नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी