खुसरूपुर रेलवे स्टेशन पर चोरी के दो मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>खुसरूपुर&comma; à¤¸à¥à¤§à¤¾à¤‚शु पांडेय<&sol;strong> &colon; रेल अपराध नियंत्रण केंद्र के प्रभारी राजीव कांत शर्मा ने स्थानीय खुसरूपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर कार्रवाई करते हुए चोरी के दो मोबाइल फोन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार युवक की पहचान खुसरूपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर डीह निवासी सुबाली सिंह के 21 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार उर्फ हवा के रूप में की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>रेल अपराध नियंत्रण केंद्र प्रभारी राजीव कांत शर्मा ने बताया कि आरोपी ने तिलैया-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे हजारीबाग जिले के गोरहर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलकापी निवासी सत्यम पांडेय का मोबाइल फोन छीन लिया था और फरार होने का प्रयास कर रहा था। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन