दिलीप राय गोलीकांड में एक युवक गिरफ्तार

&NewLine;<p><strong>दानापुर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;strong> किराना दुकानदार दिलीप राय गोलीकांड में सोमवार को घटना में शामिल एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस घटना में शामिल दुसरे की तलाश में जुटी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एक माह पूर्व ताराचक में दुकानदार दिलीप राय के बेटे सुनील राय से ताराचक निवासी मनीष कुमार उर्फ लप्‍पु का झगड़ा हुआ था। जिसके बाद सुनील को सबक सीखाने के लिए मनीष से मन बना लिया था। दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसुद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया दिलीप राय गोलीकांड में कांड संख्या 679&sol;21 दर्ज की गई थी अनुसंधान के क्रम में तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान में पाया गया है कि पुरानी अदावत में पूर्व के हुए मारपीट के झगडे को लेकर मनीष कुमार उर्फ लप्‍पु मुखिया ने अपने एक सहयोगी दानापुर के बाजार समिति रोड निवासी पियूष कुमार के साथ मिलकर घटना का योजना बना कर दुकान बंद कर लौटते समय दिलीप राय को गोली मारा था। मनीष को गिरफ्तार किया गया है। इसके सहयोगी पियुष की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। सनद हो कि विगत 22 सितंबर को देर रात दुकानबंद कर घर लौटने के दौरान बदमाशो ने मुबारकपुर कृषिफार्म निवासी दुकानदार दिलीप राय को गोली मार कर जख्‍मी कर दिया था। दिलीप राय का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान जारी है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार में डिजिटल क्रांति की ओर बड़ा कदम : बिहटा में ₹50.75 करोड़ का न्यू मीडिया और डेटा हब बनेगा

साम्प्रदायिक शक्तियों के सामने लालू जी नहीं झूके तो उनका बेटा तेजस्वी को भी कोई नहीं झुका सकता है : तेजस्वी प्रसाद यादव

सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम