मुर्गा काटने वाले चाकू से युवती पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत<&sol;strong>। परसा बाजार थाना क्षेत्र के न्यू एतवारपुर-कुरथौल में मुर्गा काटने वाले चाकू से युवती पर जानलेवा हमला करने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है&period; फुटेज में सड़क के बीच आरोपित राजकुमार युवती पर लगातार चाकू से वार करता नजर आ रहा है&period; अचानक हुए इस हमले को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गये&period; युवती जान बचाने के लिए जूझती रही&comma; जबकि आसपास मौजूद लोग कुछ देर तक तमाशबीन बने रहे&period; वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया&period; सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया&period; पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित राजकुमार को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दरअसल&comma; परसा बाजार थाना क्षेत्र के न्यू एतवारपुर-कुरथौल में सोमवार की शाम प्रेम प्रसंग को लेकर हुए विवाद में युवती पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपित राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है&period; पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया&period; घटना के बाद सामने आये सीसीटीवी फुटेज में आरोपित युवती का इंतजार करता दिखाई दे रहा है&period; युवती के पहुंचते ही उसने पास की मुर्गा दुकान से चाकू उठाया और उस पर लगातार करीब 10 बार वार कर दिया&period; हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हो गयी थी&period;है&period;स्थानीय लोगों के अनुसार चाकू से हमला करने वाला आरोपित राजकुमार इलाके में रसूखदार और संपन्न परिवार से ताल्लुक रखता है&period; उसके प्रभाव के कारण लोग उसके खिलाफ खुलकर बोलने से भी कतराते हैं&period; लोगों का कहना है कि इसी वजह से घटना के दौरान जब वह सड़क के बीच युवती पर लगातार चाकू से वार करता रहा&comma; तो आसपास मौजूद लोग उसे रोकने या पकड़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके&period; हालांकि&comma; आरोपित के प्रभाव और घटना के दौरान लोगों के व्यवहार को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया था&period; खून से लथपथ युवती काफी देर तक घटनास्थल पर पड़ी रही&period; सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया&period; घायल युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की&period; पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि गिरफ्तार राजकुमार को जेल भेजा गया है&period; उससे पहले घायल युवती ने चाकू से वार करने वाले राजकुमार को पहचानने से भी इंकार कर दिया है&period; वह अपना बयान बार-बार पलट रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि लड़की पूर्व से शादीशुदा है और उनके दो बच्चे हैं&period; उन्होंने बताया कि लड़की न्यू एतवारपुर में 10 वर्षों से किराये के मकान में रहती थी&period; इसी दौरान राजकुमार से उसका संबंध हुआ&period; इस बात की जानकारी जब लड़की के पति को लगी तो वह यहां से मकान खाली करके गांधी मैदान में किराये के घर में रहने लगे थे&period; इसके बाद भी लड़की का कई लड़कों से संबंध होने की सूचना पर उनके पति द्वारा अपने दोनों बच्चों को लेकर लड़की को पटना में अकेला छोड़ वापस अपने गांव जहानाबाद चले गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परसा बाजार थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के घायल होने की सूचना जब उनके पति को दी गयी तो उनके पति द्वारा स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि उनका उनकी पत्नी से अब कोई संबंध नहीं रहा&period; वहीं दूसरी तरफ पुलिस गिरफ्त में राजकुमार ने बताया कि उनकी प्रेमिका द्वारा बार-बार परेशान किया जाता था जिससे उनकी बदनामी हो रही थी&period; जबकि प्रेमिका का यह कहना है कि राजकुमार बराबर उसे परेशान करता था&period; सोमवार को वह गांधी मैदान से न्यू एतवारपुर मोहल्ले में कपड़ा सिलाने के लिए पहुंची थी&period; इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए राजकुमार द्वारा उन पर हमला कर दिया गया&period; पुलिस का यह मानना है कि जांच प्रताल में यह बात सामने आई है कि लड़की का राजकुमार के अलावा कई लड़कों से गलत संबंध रहा है&period; पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है&period; घायल अवस्था में लड़की अभी निजी नर्सिंग होम में इलाजरत।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

मीठापुर-महुली एलिवेटेड पथ से परसा संपतचक तक बनेगा नया डाउन रैंप, 82.25 करोड़ की मिली प्रशासनिक मंजूरी

एम्स के पास जंगल से लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईएसआईसी आदर्श अस्पताल में राजभाषा पखवाड़ा का समापन, हिन्दी में कार्यालय कार्य करने पर जोर