ईसापुर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सास-बहू में एक-दूसरे पर हत्या का आरोप

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के राय चौक निवासी स्वर्गीय रामबरन यादव के बड़े पुत्र आनंद कुमार &lpar;37 वर्ष&rpar; की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार की सुबह जब घर के लोग आनंद को जगाने पहुंचे तो वह मृत पाए गए। उनके नाक से खून निकल रहा था&comma; जबकि शरीर पर किसी तरह का ज़ख्म या चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट होगी। मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक की पत्नी पूनम देवी और दो बेटे—आशु &lpar;14 वर्ष&rpar; व सत्यम &lpar;12 वर्ष&rpar;—उसी घर में अलग कमरे में सो रहे थे। सुबह बेटे ने जब पिता को जगाने की कोशिश की&comma; तो वह मृत अवस्था में पड़े मिले। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक की मां और बहनों ने पत्नी पूनम देवी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। आनंद की पत्नी ने कई बार झगड़ा किया था और जमीन-जायदाद को लेकर दबाव भी बनाती थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; पत्नी पूनम देवी का कहना है कि सास&comma; ननद और देवर अमरदीप कुमार &lpar;आनंद का छोटा भाई&rpar; ने मिलकर उसके पति की हत्या की है। पूनम देवी ने आरोप लगाया कि &OpenCurlyDoubleQuote;इन तीनों ने मेरे पति को नशे की हालत में जहर देकर या गला दबाकर मार डाला है।”<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पारिवारिक सूत्रों के अनुसार&comma; आनंद कुमार और पूनम देवी के बीच शादी के बाद से ही संबंध मधुर नहीं थे। कई बार दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला थाने तक पहुंचा। करीब तीन महीने पहले आनंद कुमार ने फुलवारी शरीफ थाना में एक आवेदन देकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पत्नी पूनम देवी ने बताया कि शनिवार की रात दोनों के बीच हल्की नोकझोंक हुई थी। &OpenCurlyDoubleQuote;मैंने पनीर और रोटी बनाकर दिया था&comma; लेकिन वह नशे में थे और गुस्से में बोलने लगे। इसलिए मैं अपने दोनों बेटों के साथ अलग कमरे में सोने चली गई। सुबह मोहल्ले के लोग जब उन्हें मॉर्निंग वॉक के लिए उठाने पहुंचे तो पता चला कि वह मर चुके हैं।”<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; मृतक की मां और बहनों का कहना है कि पूनम देवी का व्यवहार पहले से ही पति के प्रति ठीक नहीं था। वह उसे प्रताड़ित करती थी और अक्सर पैसों की मांग करती थी। मृतक के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि &OpenCurlyDoubleQuote;संभव है पत्नी ने खाने में ज़हर मिलाया हो या तकिए से गला दबाकर मारा हो।”<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि आनंद कुमार नशे का आदी था और इसी को लेकर घर में अक्सर झगड़े होते थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पति की मौत के बाद पत्नी पूनम देवी फफक-फफक कर रोने लगी और कहने लगी कि &OpenCurlyDoubleQuote;अब मेरे दोनों बेटों की परवरिश कैसे होगी।” उधर&comma; आनंद की मां छाती पीट-पीट कर रो रही थी और बार-बार अपने बहू पर बेटे को मार डालने का आरोप लगा रही थी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ फुलवारी शरीफ सुशील कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि &OpenCurlyDoubleQuote;राय चौक स्थित एक घर में आनंद कुमार उर्फ आनंदी राय मृत अवस्था में पाए गए हैं। डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अनुसंधान और रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। थाना अध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि &OpenCurlyDoubleQuote;दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। शरीर पर चोट का कोई स्पष्ट निशान नहीं है। मामला बेहद पेचीदा है। दोनों पक्षों के आरोपों और साक्ष्यों के आधार पर जांच चल रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पुलिस सप्ताह में रोमांचक क्रिकेट मुकाबला, पुलिस लाइन ने सिविल प्रशासन को हराया

वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित : मुख्यमंत्री

सरस्वती बसंत पटेल अतिथिशाला के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री