भीषण गर्मी और लू के बीच युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>फुलवारी शरीफ में भीषण गर्मी और लू के प्रकोप के बीच एक 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई&period; मृतक की पहचान मोहम्मद राजा के रूप में हुई है&period; वह फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के अल मिजान नगर का निवासी था&period; युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है&period; पत्नी&comma; बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के अनुसार मोहम्मद राजा के पिता नथुनी मियां ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं&period; परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर बताई जाती है&period; मंगलवार को अचानक मोहम्मद राजा की तबीयत बिगड़ गई&period; परिजन उसे संभालने की कोशिश करते रहे&comma; लेकिन उसकी मौत हो गई&period; घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में शोक का माहौल बन गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिवार के लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने के कारण उसकी मौत हुई है&period; फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष ने भी बताया कि परिजन लू लगने से मौत होने की बात कह रहे हैं&period; हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मोहल्ले के लोगों ने बताया कि मोहम्मद राजा लंबे समय से नशे का आदी था&period; स्थानीय लोगों के अनुसार वह अक्सर गांजा और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों का सेवन करता था&period; परिजन और शुभचिंतक उसे कई बार नशा छोड़ने की सलाह देते थे&comma; लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं होता था&period; लोगों का कहना है कि अत्यधिक नशे की वजह से उसकी शारीरिक स्थिति लगातार कमजोर होती जा रही थी और वह अक्सर बीमार भी रहता था। स्थानीय लोगों के अनुसार भीषण गर्मी&comma; लू और कमजोर शारीरिक स्थिति ने उसकी हालत को और गंभीर बना दिया&period; हालांकि मौत का सटीक कारण चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मोहम्मद राजा शादीशुदा था और उसके दो-तीन छोटे बच्चे हैं&period; उसकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है&period; पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही है&comma; जबकि बच्चों को अभी यह भी समझ नहीं आ रहा कि उनके सिर से पिता का साया उठ चुका है&period; गरीब परिवार के सामने अब रोजी-रोटी और बच्चों के पालन-पोषण की चिंता भी खड़ी हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर फुलवारी शरीफ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया&period; पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने आएगी&period; फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

डॉक्टर्स डे पर पारस हेल्थ में चिकित्सकों का सम्मान, सेवा भावना को किया गया नमन

घुरना थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 147 बोतल नेपाली शराब बरामद!

बिग अपोलो अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी सेवा का हुआ शुभारंभ, डॉक्टर दिवस एवं आठवां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया