जहानाबाद में काम के दौरान छत से गिरकर युवक की मौत, सम्पत चक के शाहपुर में मातम का माहौल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के संपतचक प्रखंड के शाहपुर निवासी 27 वर्षीय सनी कुमार की जहानाबाद में एक मकान की छत से गिरने से मौत हो गई&period; हादसा उस वक्त हुआ जब सनी जहानाबाद के पारस बीघा थाना क्षेत्र स्थित जूना हाथीखाना मोहल्ले में एक मकान में शीशा लगाने का कार्य कर रहा था&period; इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर पड़ा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद घायल सनी को तत्काल सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाया गया&period; वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया&period; हालांकि पटना लाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मृतक सनी कुमार&comma; संजू मिस्त्री के पुत्र थे और वर्तमान में पटना के संपतचक नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 6 स्थित शाहपुर में अपने परिवार के साथ रहते थे&period; देर रात जब उसका शव उसके घर लाया गया तो परिवार में कोहराम मच गया&period; परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है&period; पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय वार्ड पार्षद ममता देवी और उनके पति अनिल यादव मृतक के घर पहुंचे&period; उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

यातायात व्यवस्था का एसपी ट्रैफिक ने किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

कॉलोनियों और अपार्टमेंट में PNG कनेक्शन पर फोकस करें : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

बिहार : बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ऊंचे स्थानों पर बनेंगे पक्के आश्रय स्थल : मंत्री रत्नेश सादा