एक सप्ताह बाद भी महिला पर जानलेवा हमले के आरोपित गिरफ्तार नहीं, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरिफ&comma; अजित<&sol;strong>। मिल्लत कॉलोनी सेक्टर दो में मकान निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक महिला की सरेआम लात-घूंसों&comma; लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से पिटाई किए जाने की घटना को एक सप्ताह बीत गया&comma; लेकिन फुलवारी शरिफ थाना पुलिस अब तक नामजद आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है&period; नौ अगस्त को हुई इस घटना में 37 वर्षीय अलीना फातिमा गंभीर रूप से घायल हुई थीं और फिलहाल पटना एम्स में इलाजरत हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना के बाद अस्पताल में भर्ती अलीना फातिमा के बेटे ने जो बयान दिया&comma; वह पूरे मामले की गंभीरता को सामने लाता है&period; बेटे के मुताबिक&comma; उसकी मां को दबंग सरेआम पीटते रहे और वह खुद मौके पर लाचार होकर रोता-चिल्लाता रहा&comma; लेकिन कॉलोनी में मौजूद लोग उसकी मां को बचाने के लिए आगे नहीं आए&period; बेटे का कहना है कि मां को बचाने की गुहार लगाने के बावजूद किसी ने मदद नहीं की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस घटना ने पुलिस के उस दावे पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं&comma; जिसमें पुलिस की गाड़ियों पर अक्सर &&num;8216&semi;पुलिस आपकी सेवा में&&num;8217&semi; लिखा नजर आता है&period; पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद एक सप्ताह तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है&period; परिवार का कहना है कि गंभीर रूप से घायल महिला और उसके परिवार को न्याय तथा सुरक्षा की जरूरत है&comma; लेकिन अब तक आरोपित खुलेआम घूम रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जाता है कि जिस मिल्लत कॉलोनी में यह घटना हुई&comma; वहीं राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और जदयू प्रवक्ता अंजुम आरा का भी मकान है&period; इसके बावजूद महिला के साथ कथित तौर पर बार-बार मारपीट और नौ अगस्त को हुए गंभीर हमले के दौरान समय पर मदद नहीं मिल पाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़िता के परिवार का आरोप है कि अलीना फातिमा के साथ यह पहली घटना नहीं है&period; मकान निर्माण को लेकर विवाद के दौरान आरोपित पक्ष पहले भी तीन बार उनके साथ मारपीट कर चुका है&period; परिवार का कहना है कि बार-बार शिकायत और मारपीट के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से आरोपितों का मनोबल बढ़ता गया और नौ अगस्त को महिला पर फिर जानलेवा हमला कर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजनों के मुताबिक&comma; घटना के दौरान बगाहत अली&comma; सिफत अली समेत अन्य लोग पहुंचे और अलीना फातिमा के साथ मारपीट करने लगे&period; आरोप है कि बगाहत अली ने लोहे की रॉड से महिला के सिर पर वार कर दिया&comma; जिससे उनका सिर फट गया&period; हाथ पर भी रॉड और ईंट से हमला किया गया&period; इसके बाद लात-घूंसों और ईंट-पत्थरों से उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे&comma; जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया&period; घटना के संबंध में फुलवारी शरिफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इधर&comma; घटना के एक सप्ताह बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पक्ष दबंग प्रवृत्ति का है और अपने प्रभाव के कारण पुलिस कार्रवाई से बच रहा है&period; परिवार ने आशंका जताई है कि दबाव या किसी प्रकार की मिलीभगत के कारण पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी से कतरा रही है&period; हालांकि&comma; पुलिस की ओर से मिलीभगत के आरोप की कोई पुष्टि नहीं हुई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>परिजनों का कहना है कि एक महिला को सरेआम पीटना और उसके साथ इस तरह हिंसक व्यवहार करना महिला सम्मान और सुरक्षा के दावों को ठेंगा दिखाने जैसा है&period; परिवार का कहना है कि यदि पिछली घटनाओं के बाद ही प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो शायद नौ अगस्त को महिला पर दोबारा जानलेवा हमला करने की नौबत नहीं आती।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पीड़िता के परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी&comma; पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है&period; वहीं&comma; पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों की भूमिका की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह है कि गंभीर रूप से घायल महिला के मामले में एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपितों की गिरफ्तारी कब तक होगी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा कब मिलेगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

शराब पार्टी में दोस्तों ने युवक पर दागीं चार गोलियां, मौके पर मौत; फुलवारी में दहशत

चेन स्नैचिंग गिरोह का पटना पुलिस ने किया खुलासा, 4 गिरफ्तार!

पटना वीमेंस कॉलेज में नवागंतुक MCA, PG एवं PGD विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम