महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> रविवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर फुलवारी शरीफ समेत शहरी और ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी&period; अहले सुबह से ही सैकड़ों श्रद्धालु नंगे पांव शिवालयों और मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आए&period; हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों और शिवालयों को आकर्षक तरीके से रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-पत्तों से सजाया गया था&period; फुलवारी शरीफ थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में देर रात तक भक्ति गीतों और संगीत पर श्रद्धालु झूमते रहे&period; यहां 24 घंटे का अखंड कीर्तन भी आयोजित किया गया। इसके अलावा वाल्मी&comma; भुसौला&comma; रामनगर&comma; फुलिया टोला&comma; नकटी भवानी&comma; चकमुसा&comma; बभनपूरा&comma; नगवा&comma; जानीपुर&comma; सब्जपूरा&comma; बजरंगबली कॉलोनी&comma; इसोपुर&comma; करोड़ीचक&comma; राष्ट्रीयगंज&comma; उफरपुरा&comma; महुआबाग&comma; बीएमपी-16&comma; वेटनरी कॉलेज&comma; अनीसाबाद&comma; बेउर&comma; बालमीचक&comma; हरनीचक&comma; मित्रमंडल कॉलोनी&comma; साकेत बिहार&comma; बिड़ला कॉलोनी&comma; परसा बाजार&comma; कुर्थौल&comma; एतवारपुर&comma; संपतचक&comma; बैरिया&comma; गोपालपुर और गौरीचक समेत कई इलाकों में दिनभर श्रद्धालु जल&comma; दूध&comma; बेलपत्र&comma; धतूरा और फूल अर्पित कर पूजा-अर्चना करते रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कई स्थानों पर अखंड कीर्तन और शिव चर्चा के आयोजन से धार्मिक माहौल बना रहा। सब्जपूरा और खलीलपुरा इलाके में भव्य शिव बारात और झांकी निकाली गई&comma; जो आकर्षण का केंद्र रही&period; इस दौरान महिलाएं&comma; बच्चे और युवा भूत&comma; बेताल और पिशाच की वेशभूषा में नाचते-गाते शिव बारात में शामिल हुए&period; भगवान शिव और माता पार्वती समेत कई देवी-देवताओं की झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया&period; घोड़ा&comma; ऊंट और बैंड-बाजा के साथ निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसी तरह जगनपुरा&comma; रामकृष्ण नगर&comma; बेउर&comma; संपतचक&comma; सिरपत&comma; इलाहीबाग&comma; गौरीचक&comma; बेलदारीचक&comma; बैरिया और शाहपुर समेत कई इलाकों में भी भव्य शिव बारात और झांकी निकाली गई। वहीं प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद कई स्थानों पर डीजे की तेज धुन पर लोग नाचते-गाते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी रही&comma; लेकिन कहीं भी प्रतिबंधित डीजे को रोकने या बंद कराने की कार्रवाई नहीं की गई&comma; जिसे लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा होती रही।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश