चोरी की दो बाइक के साथ एक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon; <&sol;strong>शहर में बाइक चोरी की हो रही घटना को लेकर टाउन थाना की पुलिस द्वारा विभिन्न जगहों पर छापेमारी की गई। इस दौरान भछियार मुहल्ला से चोरी की दो बाइक के साथ एक चोर को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार चोर की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के भछियार मुहल्ला निवासी मो&period;जमाल अंसारी के पुत्र मु&period; इमरान के रूप में हुई है।टाउन थाना परिसर में प्रेस-वार्ता आयोजित कर एसडीपीओ डा&period; राकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को भछियार निवासी चांदनी कुमारी द्वारा टाउन थाना में घर का ताला तोड़ कर घर में रखा दो मोटरसाइकिल सहित अन्य सामानों की चोरी होने की लिखित सूचना टाउन थाना को दी गई थी। इसके उपरांत एक छापेमारी टीम का गठन किया गया&comma; जिसमें टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार&comma; पुअनि श्यामल किशोर शाह सहित सशस्त्र बल को शामिल किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए  छापेमारी कर भछियार निवासी मो&period;इमरान के घर से चोरी की दो बाइक बरामद कर लिया गया&comma; साथ ही मो&period; इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे पूछताछ की जा रही है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेजा जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च