567 लीटर नेपाली शराब के साथ टाटा सफारी वाहन सहित एक तस्कर गिरफ्तार, दो तस्कर मौके से फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;mark><&sol;strong>भारत नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार पुलिस टीम के साथ शुक्रवार की देर रात करीब 12&colon;30 बजे बथनाहा बीरपुर मार्ग में भंगही पंचायत स्थित चारमाइल मंदिर के निकट एक टाटा सफारी वाहन संख्या-बी&period;आर&period;26ए&period; पी&period;-7062 से 567 लीटर नेपाली शराब सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार शराब नेपाल के रास्ते भारतीय क्षेत्र में ले जा रहा था।वहीं गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भूरा निवासी कारी कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है। जबकि वाहन चालक व उसमे बैठे दो अन्य शराब तस्कर भागने में सफल रहा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस दबिश में शराब तस्कर कारी यादव ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी देश नेपाल के सुरसरी जिला स्थित साहेबगंज के एक शराब दुकान पर सफारी वाहन पर शराब लोड किया गया था। यह शराब डुमरिया गांव निवासी तस्कर अमन यादव का शराब है। कारी यादव ने एक और खुलासा करते हुए कहा गाड़ी में बैठे दो शराब तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र का हीं है&comma; जिसका नाम पुलिस को बता दिया गया है।पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर का कागजी खानापूर्ति के बाद शनिवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। इधर फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार ने बताया कि मौके पर से भागे दोनों तस्करों के बारे में पता लगा लिया गया है। मौके से भागे शराब तस्कर फुलकाहा थाना क्षेत्र का ही बताया गया है। उनके उपर भी केस दर्ज किया जा रहा है। गिरफ्तार तस्कर का मोबाईल भी जब्त कर फुलकाहा पुलिस मोबाईल नंबरों के जरिये अन्य शराब तस्करों के संबंध में विस्तृत जानकारी लेने में जुट गई है। छापेमारी दल में एएसआई संतोष कुमार ठाकुर&comma; रविन्द्र कुमार भारती&comma; श्रीराम शर्मा&comma; चौकीदार ललित पासवान व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सीमा पर तैनात सुरक्षाकर्मी के कडाई रहने के बाद भी बड़ी मात्रा में शराब सहित नेपाली गिट्टी&comma; कपड़ा&comma; चीनी&comma;खाद की तस्करी हो रही है लेकिन जवान इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया