तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सात दिवसीय स्पोर्ट्स वीक का आयोजन, क्रिकेट मुकाबले में सत्तार मेमोरियल कॉलेज विजयी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> स्पोर्ट्स वीक के तहत बुधवार को इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीच टूर्नामेंट का दूसरा क्रिकेट मैच खेला गया&period; रोमांचक मुकाबले में सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की&period; मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का बेहतरीन उदाहरण प्रस्तुत किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सात दिवसीय स्पोर्ट्स वीक का आयोजन 07 जनवरी 2026 से 13 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है&period; इस खेल सप्ताह के अंतर्गत तक्षशिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन&comma; सत्तार मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज की टीमें भाग ले रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित इस्लामिया टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य आर&period; के&period; अरुण ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं&period; उन्होंने कहा कि खेल गतिविधियों से विद्यार्थियों में अनुशासन&comma; नेतृत्व क्षमता और समर्पण की भावना विकसित होती है&period; खेल छात्र जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इससे शारीरिक व मानसिक विकास होता है। कार्यक्रम में उपस्थित डायरेक्टर इकबाल अंसार ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की सलाह दी&period; वहीं प्राचार्य डॉ&period; सविता सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजकों ने बताया कि स्पोर्ट्स वीक के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा&comma; जिससे विद्यार्थियों में आपसी भाईचारा&comma; प्रतिस्पर्धा और खेल कौशल का विकास हो सके।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

दिव्यांगजनों के लिए UDID कार्ड बनाने के लिए शेखपुरा में विशेष शिविर

देवेंद्र कुमार उर्फ छोटू मुखिया हत्याकांड में सांसद राजाराम सिंह समेत सभी आरोपी बरी

हथियार का भय दिखाकर नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास