राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; उमेश कुमार <&sol;strong>&colon; जिला विधिक सेवा प्राधिकार&comma; शेखपुरा के तत्वावधान में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन ए&period;डी&period;आर&period; भवन के सभागार में किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव सुशील प्रसाद ने की&comma; जिसमें अधिवक्ता संघ के अनेक अधिवक्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही पूर्व में आयोजित लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान 2&period;0 की समीक्षा करते हुए कमियों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव चंद्रमौली यादव ने जानकारी देते हुए कहा कि इस बैठक का उद्देश्य लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाना है। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील की कि वे अपने मामलों में अधिकाधिक पक्षकारों को सुलह के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लोक अदालत न्याय प्रणाली का एक सशक्त माध्यम है&comma; जहां बिना लंबी प्रक्रिया के आपसी सहमति से मामलों का समाधान संभव होता है। इससे न्यायालयों का भार कम होता है और वादियों को शीघ्र न्याय मिलता है।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने आगे कहा कि सभी अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी से इस बार अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी जोर दिया कि प्री-लिटिगेशन मामलों पर विशेष ध्यान देकर लोगों को न्यायालय जाने से पहले ही समाधान उपलब्ध कराया जाए।<br>बैठक में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी अपने सुझाव दिए और लोक अदालत को सफल बनाने हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय शहरी आजीविका समूह के सदस्यों को एचआईवी एड्स पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण

पुलिस अधीक्षक ने सुनी आमजनों की शिकायतें, त्वरित समाधान के दिए निर्देश