नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंडों में हो रहे कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पूर्णिया&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong>  जिला कार्यक्रम के तहत नीति आयोग के आकांक्षी प्रखंडों में शामिल बायसी एवं श्रीनगर में संचालित कार्यों की उपविकास आयुक्त सहिला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त द्वारा दोनों आकांशी प्रखंडों में नीति आयोग के सभी छह इंडिकेटर में शामिल स्वास्थ्य&comma;पोषण&comma;शिक्षा&comma;कृषि एवं अन्य संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों एवं सहयोगी संस्थाओं में शामिल यूनिसेफ और पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के साथ हो रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस दौरान उपलब्ध जानकारी के अनुसार सभी नीति आयोग इंडिकेटर में होने वाली कमी को अगले तीन महीने में शत प्रतिशत पूरा करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। समीक्षा बैठक में जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल अधिकारी राकेश कुमार&comma; सिविल सर्जन डॉ ओ पी साहा&comma; जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सर्व शिक्षा कौशल कुमार&comma; जिला स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सोरेंद्र कुमार दास&comma; यूनिसेफ जिला समन्यवक शिवशेखर आनंद&comma; पिरामल फाउंडेशन के जिला लीड चंदन कुमार सहित संबंधित प्रखंड के सभी अधिकारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नीति आयोग के सभी इंडिकेटर को अगले तीन महीने में शत—प्रतिशत पूरा करने का निर्देश &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक की शुरुआत में जिला योजना पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि नीति आयोग के सीईओ द्वारा आकांक्षी प्रखंडों में सभी छः इंडिकेटर के तहत होने वाले कार्यों को शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए संबंधित प्रखंड को अगले तीन महीने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुसार संबंधित इंडिकेटर पर खास ध्यान देने की जरूरत है जिससे कि उस इंडिकेटर में सुधार हो सके। इससे निर्धारित समय सीमा में आकांक्षी प्रखंड द्वारा लक्ष्य प्राप्त किया जा सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>प्रखंड स्तर पर संबंधित अधिकारियों से समीक्षा करने का दिया गया निर्देश &colon;<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप विकास आयुक्त सहिला द्वारा आकांक्षी प्रखंड बायसी और श्रीनगर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ नीति आयोग के सभी छः इंडिकेटर पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में डीडीसी द्वारा बताया गया कि अकांक्षी प्रखंड में मुख्य रूप से नीति आयोग के इन छः इंडिकेटर पर ध्यान देने की जरूरत है। इसमें गर्भवती महिलाओं की पहले तीन महीने में एएनसी जांच&comma; आईसीडीएस द्वारा गर्भवती महिलाओं को उपलब्ध पोषण आहार&comma; प्रखंड जनसंख्या के अनुसार डायबिटीज&comma; हाइपरटेंशन मरीजों की स्क्रीनिंग&comma; मिट्टी नमूना संग्रह लक्ष्य के विरूद्ध तैयार किया गया मृदा स्वास्थ्य कार्ड और जीविका कर्मियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुसार उपलब्ध फण्ड पर बायसी एवं श्रीनगर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ चर्चा किया गया। डीडीसी द्वारा संबंधित अधिकारियों को प्रखंड स्तर पर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित कर निर्धारित लक्ष्य को समय के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राज्यसभा चुनाव हेतु राष्ट्रीय लोक मोर्चा से एनडीए उम्मीदवार होंगे उपेंद्र कुशवाहा

आंसुओं से उम्मीद तक : एम्स पटना ने लौटाई बचपन की मुस्कान

एम्स पटना में गूंजा ‘कुष्ठ-मुक्त भारत’ का संकल्प, लेपकॉन 2026 में जुटे 300 से अधिक विशेषज्ञ