बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत निकाली गई जन जागरूकता रैली

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>उच्च माध्यमिक विद्यालय नुनिया टोला चकला बढ़ेपरा में मंगलवार को बाल विवाह मुक्त कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य गणेश कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बाल विवाह रोकथाम का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने लोगों से अपील किया कि बाल विवाह के खिलाफ सजग रहें और इस सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में अपनी भागीदारी निभाएं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि &&num;8216&semi;बाल विवाह मुक्त भारत अभियान&&num;8217&semi; के सौ दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन अररिया के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस&comma; जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रेन एवं जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रथ निकाला गया है। यह रथ जिले के सभी पंचायतों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहा है। यह अभियान आठ मार्च तक संचालित रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

डुब्बरबन्ना में SSB की बड़ी कार्रवाई, 150 लीटर नेपाली शराब बरामद!

समावेशी विकास के लिए बीमा क्षेत्र में नवाचार आवश्यक : डॉ. प्रेम कुमार

बाढ़ के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का ‘ऑपरेशन’ : 22 कैंप, 5 बोट एम्बुलेंस और 700 लोगों का इलाज