डीएम इनायत खान की अध्यक्षता में संचालित योजना परियोजना के कार्यान्वयन तथा उपलब्धियों को लेकर बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;strong> जिला पदाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित परमान सभाकक्ष में सोमवार को सभी विभागों&sol;प्रशाखा एवं कार्यालयों के माध्यम से संचालित योजना&sol;परियोजना के कार्यान्वयन तथा उपलब्धियों को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीपीटी के माध्यम से आंतरिक संसाधन&comma; अभियान बसेरा&comma; भू-लगान&comma; लोक भू-अतिक्रमण&comma; सैरात&comma; बासगीतपर्चा&comma; नीलाम-पत्र&comma; ऑनलाइन-भू-स्वामित्त्व प्रमाण पत्र&comma; ऑनलाइन-म्यूटेशन&sol;परिमार्जन&comma; ऑपरेशन भूमि दखल देहनी&comma; आंगनबाड़ी केंद्र भवन&comma; जल जीवन हरियाली&comma; अनान्य&comma; अंचल खतियान उपलब्धता&comma; राज्य सभा&sol;लोकसभा&sol;विधानसभा&sol;विधान परिषद के लंबित आश्वासन&sol;याचिका&sol;प्रश्न की अद्यतन स्थिति&comma; सीडब्ल्यूजेसी&sol;एमजेसी&sol;एलपीए&comma; अभिलेखागार&comma; सर्टिफिकेट केस डिजास्टर मैनेजमेंट&comma; एक्साइज&comma; इलेक्शन&comma; डीएलएओ&comma; ट्रांसपोर्ट&comma; स्थापना&comma; सामान्य शाखा&comma; विधि शाखा&comma; खनन&comma; नजारत&comma; निबंधन&comma; शाररिक शिक्षा एवं खेल कूद&comma; सांख्यकी&comma; कोषागार&comma; पशुपालन&comma; थाना जनता दरबार&comma; कृषि&comma; लोक-शिकायत एवं आरटीपीएस&comma; उधोग&comma; पीएचईडी&comma; बिल्डिंग&comma; आरडब्ल्यूडी&comma; विद्युत&comma; आरसीडी&comma; फॉरेस्ट&comma; मनरेगा&comma; प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण&comma; एलएसबीए&comma; 7-निश्चय&comma; आईसीडीएस&comma; सामाजिक सुरक्षा नीति आयोग&comma; बैंकिंग श्रम एवं नियोजनालय&comma; सहकारिता&comma; एसएफसी&comma; अल्पसंख्यक कल्याण&comma; स्वास्थ्य&comma; पंचायत राज&comma; कल्याण विभाग शिक्षा&comma;आपूर्ति&comma; महिला हेल्पलाइन&comma; योजना कार्यालय&comma; विकास प्रशाखा&comma; भू अर्जन कार्यालय&comma; राजस्व शाखा&comma; एमडीएम&comma; जीविका द्वारा संचालित विभिन्न लोक कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की प्रगति तथा उपलब्धि की विभाग वार संबंधित पदाधिकारी द्वारा विस्तृत प्रतिवेदन से अवगत कराया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी द्वारा बैठक को संबोधित करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों क निर्देशित किया गया कि पूराने लंबित कार्यों एवं नए योजना को निर्धारित समय सीमा के अंदर पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण योजना पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। अररिया शहरी क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा नगर कार्यपालक पदाधिकारी अररिया को निर्देशित किया गया कि आपस में समन्वय बनाकर हॉस्पिटल रोड़&comma; चांदनी चौक एवं शहरी क्षेत्र में रोशनी की व्यवस्था तथा यातायात को सुगम बनाने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के लंबित आवेदनों तथा केसीसी ऋण से संबंधित आवेदनों को निर्धारित समय पर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। प्रभारी पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारी से संबंधित सभी आवश्यक तैयारी संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय बनाकर तथा कोविड-19 से मृत परिवार के आश्रितों को मुआवजा राशि नियमानुसार भुगतान की दिशा में कार्रवाई का निर्देश दिया गया। उत्पाद विभाग की समीक्षा के दौरान संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि लंबित शराब बिनष्टिकरण एवं वाहन नीलामी से संबंधित अद्ययतन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान तथा विद्यालय में सभी आवश्यक संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करें। विद्यालय में शिक्षक एवं छात्रों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने को बढ़ावा देने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए। सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में प्रगति लाना सुनिश्चित करें। प्रभारी पदाधिकारी मध्यान्ह भोजन योजना को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन मीनू के अनुसार सुनिश्चित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान संबंधित विभागीय पदाधिकारी एवं कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया गया कि योजनाओं का निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही एवं चुक नहीं बरतें। योजनाओं के निष्पादन हर हालत में पारदर्शिता एवं निर्धारित मापदंड के अनुसार कार्य कराने की चेतावनी दी गई। संबंधित पदाधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्यों का निष्पादन निर्धारित समय पर सुनिश्चित करें। अपने अपने दायित्व एवं कर्तव्यों का निर्वाहन ससमय करने का निर्देश दिया गया। कार्यों के निष्पादन को लेकर एक दूसरे पदाधिकारियों पर फेका- फेकी का सिलसिला बंद करें। योजनाओं के प्रगति एवं उपलब्धि से संबंधित प्रतिवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि नहीं हो इसका पूरा पूरा निर्वाहन सुनिश्चित करें ‌साथ ही साथ संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैठक में आने से पहले तैयारी करने की हिदायत दी गई। जहां-जहां बाढ़ आश्रय स्थल तैयार है उसका भौतिक निरीक्षण करने तथा साफ सफाई कराने तथा उपलब्ध नाव का निरीक्षण एवं फोटोग्राफ समर्पित करने का निर्देश आपदा प्रभारी को दी गई। बैठक में अपर समाहर्ता श्री अनिल कुमार ठाकुर&comma; उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार&comma; अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया सिविल सर्जन&comma; जिला योजना पदाधिकारी&comma; तथा संबंधित प्रशाखा एवं कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं प्रधान उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बाढ़ NH-31 पर सड़क दुर्घटना के दौरान पटना यातायात पुलिस की त्वरित कार्रवाई

एलपीजी व कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ोतरी के खिलाफ पटना में विरोध, पीएम मोदी का पुतला फूंका

नितिश कुमार के पुत्र निशांत कुमार तख्त पटना साहिब नतमस्तक हुए