पटना में बड़ी वारदात टली, पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को दबोचा

&NewLine;<p><strong>पटना&comma; न्यूज़ क्राइम 24।<&sol;strong> पटना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक घटना को समय रहते विफल कर दिया है। 25 अप्रैल 2026 को आलमगंज थाना क्षेत्र के गुड़मंडी इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो संदिग्ध अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार&comma; पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि दो अपराधी ई-रिक्शा से हथियार लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा को भी जब्त कर लिया है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के&period; शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि समय पर मिली सूचना और त्वरित कार्रवाई के कारण एक बड़ी घटना को रोका जा सका। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

अग्निशमन टीम का जनजागरूकता अभियान शुरू

डीएम ने जनता दरबार में सुनीं 13 फरियादें, एक सप्ताह में समाधान के निर्देश

नाव और टेंपू से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, एक बालक निरुद्ध