नाव और टेंपू से अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, एक बालक निरुद्ध

&NewLine;<p><strong>पटना&sol;फतुहा।<&sol;strong> नदी थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग छापेमारी में भारी मात्रा में देशी शराब बरामद की है। थानाप्रभारी सद्दाम हुसैन पुलिस टीम को 25 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि नाव के माध्यम से 2-3 व्यक्ति अवैध शराब की खेप ला रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चिन्हित स्थल पर छापेमारी की&comma; जहां से 70 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इसी क्रम में एक अन्य सूचना पर कार्रवाई करते हुए सबलपुर स्थित विष्णु मंदिर के समीप एक टेंपू की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से 500 लीटर देशी शराब बरामद की गई। इस मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया&comma; जबकि अवैध परिवहन में प्रयुक्त टेंपू को पुलिस ने जब्त कर लिया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं&comma; सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के दौरान हथियार के साथ एक व्यक्ति का वीडियो सामने आने पर पुलिस ने त्वरित जांच की। सत्यापन के बाद 26 अप्रैल 2026 को संबंधित व्यक्ति के घर छापेमारी की गई&comma; जहां से 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।<br>इस पूरे मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी &lpar;SDPO-01&rpar; फतुहा&comma; अवधेश प्रसाद ने बताया कि अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

श्रेयसी सिंह ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, बिहार में औद्योगिक विकास एवं निवेश को लेकर हुई सार्थक चर्चा

बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन ट्रायथल बायथल टीम गुजरात के लिए रवाना

अधिवक्ता संघ की ओर से जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुरविंदर सिंह मल्होत्रा को भावभीनी विदाई दी