बसमतिया में सैनिक के सम्मान में भव्य तरीके से निकाली गई तिरंगा यात्रा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया बाजार में मंगलवार को भारतीय सेवा के सम्मान में भव्य तरीके से तिरंगा यात्रा निकाली गई। भव्य तिरंगा यात्रा देशभक्ति व उल्लास और जनसहभागिता के साथ संपन्न हुई। सुबह नौ बजे पूर्व मुखिया स्वर्गीय सीताराम साह के आवास से प्रारंभ हुई यह यात्रा पूरे बसमतिया बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे&comma; देशभक्ति गीतों और नारों की गूंज से पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओतप्रोत रहा। बच्चे&comma; युवा&comma; महिलाएं और बुजुर्ग सभी उत्साह के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। रास्ते भर लोगों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान में जयकारे लगाए और शहीद जवानों को नमन किया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयोजन समिति की ओर से प्रेम सागर उर्फ सुशील ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना और देश के लिए शहादत देने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करना था। उन्होंने सभी ग्रामवासियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया&comma; जिन्होंने अपनी उपस्थिति से इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और त्याग की भावना मजबूत होती है। तिरंगा यात्रा में सुपौल जिले से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इसके अलावे नरपतगंज&comma; भरगामा कई जगह से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। भाजपा नेता नागेश्वर यादव भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए और उन्होंने कहा यह देश के लिए ऐतिहासिक है और तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक रहा है। जिसके लिए स्थानीय ग्रामीणों को उन्होंने धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रेम सागर उर्फ सुशील कुमार कर रहे थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजीत साह&comma; अमित भगत&comma; महबुब आलम&comma; अमित गुप्ता&comma; विकास मेहता&comma; बजरंग&comma; सब्बीर&comma; सौरव सिंह&comma; मन्नू&comma; आशीष&comma; रमोद&comma; प्रभात मेहता&comma; बबलू आनंद&comma; श्याम पासवान संजय राम ने अहम् भूमिका निभायी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार रथ रवाना कर किया गया

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा

समृद्धि यात्रा के दौरान सुपौल जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की : मुख्यमंत्री