पटना में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 358वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का 358वां प्रकाश पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस पवित्र अवसर पर आज गुरुद्वारा गायघाट में विशेष दीवान सजाया गया&comma; जो दोपहर 1 बजे संपन्न हुआ। इसके बाद एक विशाल नगर कीर्तन का आयोजन किया गया&comma; जिसमें देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर कीर्तन का शुभारंभ गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में किया गया। इसकी अगुवाई पंच प्यारे साहिबानों ने की&comma; जो गुरु महाराज के प्रति अटूट श्रद्धा और सेवा का प्रतीक हैं। पालकी साहिब में जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह सहित अन्य पांच प्यारे साहिबानों ने सेवा निभाई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नगर कीर्तन में गुरु महाराज की लाडली फौज&comma; बाबा अवतार सिंह बिधीचंद संप्रदाय ने अपने पूरे दल-बल के साथ हाथी और घोड़ों सहित भाग लिया। इस दौरान &&num;8220&semi;बोले सो निहाल&&num;8221&semi; के गगनभेदी जयकारों और गुरबाणी की गूंज से पटना की धरती भक्तिमय हो उठी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही और महासचिव इंद्रजीत सिंह ने जानकारी दी कि प्रकाश पर्व के इस पावन अवसर पर नगर कीर्तन में संगत ने गुरु महाराज के चरणों में अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भाजपा नेता एस&period;एस&period; आहलूवालिया&comma; वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह&comma; उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह और सचिव हरबंस सिंह ने भी संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एनएमसीएच में विश्व स्तनपान सप्ताह पर जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक से दिया स्तनपान का संदेश

BSEB क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026: सिवान की टीम बनी राज्य विजेता, 38 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा

प्रमंडलीय आयुक्त ने लिया स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा