महावीर नगर बेउर में मां दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा सह रामायण कथा का भव्य आयोजन, 28 जनवरी से होगी शुरुआत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; अजित।<&sol;strong> पटना के बेउर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर नगर में आगामी 28 जनवरी से 6 फरवरी तक मां दुर्गा प्राण-प्रतिष्ठा सह रामायण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है&period; इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे महावीर नगर में भक्तिमय माहौल बन गया है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम की शुरुआत 28 जनवरी को भव्य कलश यात्रा के साथ की जाएगी&period; महावीर मंदिर महावीर नगर के सचिव बलेंद्र शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा महावीर नगर से प्रारंभ होकर चितकोहरा आर ब्लॉक होते हुए दीघा घाट पहुंचेगी&comma; जहां श्रद्धालु जलभरी करेंगे&period; कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कलश यात्रा के बाद प्रतिदिन संध्या छह बजे से रात्रि नौ बजे तक रामायण कथा का आयोजन किया जाएगा&period; वृंदावन से पधारी सुप्रसिद्ध कथा वाचिका सुश्री गोदंबा वैष्णवी श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगी&period; कथा के दौरान भक्ति&comma; भजन और संगीतमय प्रस्तुतियों से वातावरण भक्तिमय रहेगा&period;<br &sol;>आयोजन के क्रम में दिनांक दो फरवरी से पांच फरवरी तक आचार्य श्री अनिल अनंत कौशिक द्वारा मां दुर्गा&comma; भोला बाबा एवं बजरंगबली की विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी&period; वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ यह अनुष्ठान संपन्न होगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के समापन अवसर पर छह फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है&comma; जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने की संभावना है&period; इस आयोजन को सफल बनाने में यज्ञ समिति एवं मंदिर समिति के सदस्य डॉ&period; धनंजय शर्मा&comma; दिनेश कुमार&comma; बलेंद्र शर्मा&comma; अनिल कुमार&comma; जितेंद्र ओझा&comma; चंदन पांडे और मनीष कुमार सहित महावीर नगर के सभी श्रद्धालु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे महावीर नगर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है&comma; जिससे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है&period; आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

दो दिवसीय माटी का दंगल कुश्ती प्रतियोगिता का उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

शहीदों के स्मृति में एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम कर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि विजय कुमार सिन्हा

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य