नोट डबल करने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह दबोचा गया, तीन शातिर पुलिस के हत्थे चढ़े

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने नोटों को दोगुना करने का लालच देकर लोगों से ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है&period; पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है&period; उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में संदिग्ध नकली नोट बरामद किए गए हैं&comma; जिनकी जांच कराई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कौजी गांव निवासी विकास कुमार&comma; सुमित कुमार और रोहित कुमार के रूप में हुई है&period; पुलिस के अनुसार तीनों लंबे समय से ग्रामीण इलाकों में सक्रिय होकर लोगों को कम समय में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगी कर रहे थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जानकारी के मुताबिक फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र में शनिवार को नियमित गश्ती के दौरान पुलिस की नजर तीन संदिग्ध युवकों पर पड़ी&period; पुलिस टीम को देखते ही तीनों तेजी से भागने लगे&period; उनकी गतिविधि संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 10 हजार रुपये मूल्य के संदिग्ध नोट बरामद हुए&period; नोटों की बनावट और छपाई पर संदेह होने के कारण उन्हें जब्त कर जांच के लिए भेज दिया गया&period; प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरोह के सदस्य पटना से नकली नोट या नकली जैसे दिखने वाले नोट लेकर सारण&comma; पटना&comma; जहानाबाद&comma; गया&comma; मगध क्षेत्र तथा आसपास के ग्रामीण इलाकों में पहुंचते थे&period; वहां भोले-भाले लोगों को नोट डबल करने&comma; तांत्रिक विधि से पैसा बढ़ाने अथवा कम समय में रकम दोगुनी करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे&period; झांसे में आए लोगों से नकद राशि लेकर फरार हो जाते थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जांच में यह भी पता चला है कि गिरोह गांवों और छोटे कस्बों को विशेष रूप से निशाना बनाता था&comma; जहां लोगों को आसानी से भ्रमित कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया जाता था&period; पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को ठगा है और इसका नेटवर्क किन-किन जिलों तक फैला हुआ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद नोटों की तकनीकी जांच कराई जा रही है&period; प्रथम दृष्टया नोट नकली प्रतीत हो रहे हैं&period; उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह के तार अन्य जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्यों से भी जुड़े हो सकते हैं&period; गिरफ्तार आरोपितों के मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है&comma; ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल तीनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है&period; पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नोट डबल करने या कम समय में पैसा कई गुना बढ़ाने जैसे किसी भी लालच में न आएं और ऐसी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कैंसर सर्वाइवर्स दिवस पर 60 से अधिक कैंसर विजेता सम्मानित, मेदांता ने योग व स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान हंगामा: एएसआई घायल, आठ जिंदा कारतूस बरामद!

178 किलोग्राम गांजा जब्त, एसएसबी की बड़ी कार्रवाई