आग लगी पर मॉक ड्रिल के जरिए परीक्षण किया गया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सोनीपत&comma; à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा &colon;<&sol;strong> कच्चे क्वार्टर की संकरी गलियों में आग लगी तो दमकल की गाड़ियां कितनी जल्दी पहुंच पाएंगी&comma; इसका बुधवार को मॉक ड्रिल के जरिए परीक्षण किया गया। भीड़भाड़ वाले मार्केट में शार्ट सर्किट से आग लगने की स्थिति बनाई गई। कच्चे क्वार्टर के प्रधान राकेश चोपड़ा ने 112 पर सूचना दी&comma; जिसके बाद दमकल विभाग ने तत्काल तीन गाड़ियां रवाना कीं। सड़क किनारे रास्तों और जगह-जगह खड़े दोपहिया वाहनों के कारण दमकल कर्मियों को मौके तक पहुंचने में परेशानी हुई। मॉक ड्रिल में कोई अप्रिय घटना नहीं हुई&comma; लेकिन बाजार में अतिक्रमण&comma; पार्किंग और जर्जर तारों ने आग से सुरक्षा की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कच्चे क्वार्टर शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजारों में शामिल है। यहां दुकानों के बाहर तक फैला सामान&comma; संकरी गलियां और बेतरतीब खड़े दोपहिया वाहन आग लगने की स्थिति में बड़ी चुनौती बन सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए अग्निशमन विभाग की ओर से लोगों को जागरूक करने के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मॉक ड्रिल के दौरान कच्चे क्वार्टर के प्रधान राकेश चोपड़ा की ओर से 112 नंबर पर आग लगने की सूचना दी गई। कॉल मिलते ही दमकल विभाग ने बिना देरी किए तीन गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दीं। उप अग्निशमन अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बाजार का क्षेत्र काफी भीड़भाड़ वाला है। संकरे रास्तों के कारण दमकल की गाड़ियों को मौके तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि ड्रिल के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।ड्रिल में आग लगने का संभावित कारण शार्ट सर्किट माना गया। दमकल अधिकारी ने दुकानदारों से अपील की कि वे अपना सामान दुकानों के बाहर ज्यादा दूर तक न फैलाएं। आगजनी या किसी अन्य आपात स्थिति में रास्ता खुला रहना बेहद जरूरी है&comma; ताकि दमकल और अन्य राहत वाहन आसानी से मौके तक पहुंच सकें। उन्होंने बाजार में जर्जर और जल चुकी तारों को भी जल्द ठीक कराने की जरूरत बताई।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

NFL नाके पर कार से 3.80 लाख की चोरी का खुलासा मास्टरमाइंड समेत गिरोह गिरफ्तार!

पुलिस ने गुम हुए 55 मोबाइल फोन ट्रेस कर मालिकों को लौटाए, 2 से 3 साल पहले गुम हुए मोबाइल भी मिले

मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है