राजस्व महा अभियान के तहत शिविर का हुआ आयोजन, 386 रैयतों ने दिए शिविर में आवेदन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बबुआन पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में गुरुवार को दूसरा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपनी समस्याओं और आवेदनों के साथ पहुंचे। नरपतगंज अंचल पदाधिकारी रामउदगार चौपाल एवं राजस्व कर्मचारी सत्यनारायण सिंहा की देखरेख में शिविर का संचालन किया गया। शिविर के दौरान जमाबंदी सुधार से संबंधित आवेदन बड़ी संख्या में प्राप्त हुए। इसके साथ ही छूटे हुए जमाबंदी बटवारा और नामांतरण से संबंधित प्रपत्र भी स्वीकार किए गए। सीओ राम उदगार चौपाल ने उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहा यह राजस्व महा अभियान का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करने के लिए है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> उन्होंने कहा कि जिन मामलों में तत्काल कार्रवाई संभव होगी उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं गंभीर प्रकरणों की जांच कर समाधान की जाएगी। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों ने इस पहल पर संतोष जताया और कहा कि पहले दफ्तरों के चक्कर लगने के बावजूद उनकी समस्याएं फाइलों में दबी रह जाती थी लेकिन अब पंचायत स्तर पर शिविर लगने से समाधान आसान हो गया है। कई ग्रामीणों ने मौके पर ही आवेदन देकर बहुत ही राहत महसूस किया और कहा कि कई माह से अंचल मुख्यालय का चक्कर लगा रहे थे परेशानी हो रही थी लेकिन पंचायत शिविर में समाधान हो गया है। राजस्व महा अभियान शिविर से लोगों को काफी सहूलियत मिल रही है लगातार लोगों को जागरुक भी अंचल के द्वारा किया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंच कर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। इस शिविर में न्यू इंट्री 38&comma; जमाबंदी सुधार आवेदन 334&comma; उत्तराधिकारी सात&comma; पंचनामा बटवारा 17 टोटल 386 आवेदन दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एयर चीफ मार्शल अमन प्रीत सिंह तख्त पटना साहिब नतमस्क हुए

जहानाबाद में जनता दरबार : एसपी ने सुनीं 24 शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अमीर-ए-शरीअत का ईद संदेश : इंसानियत, न्याय और शांति की अपील