सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर।<&sol;strong> नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अचरा पंचायत वार्ड-03 निवासी 30 वर्षीय रंजीत कुमार पासवान की रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार&comma; रंजीत पासवान अपने बाइक से मजदूर को पैसा देने के लिए पड़ोसी जिला सुपौल के बलुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत परसा गांव जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रंजीत पासवान अनियंत्रित होकर बाइक समेत ईंट से बनी चारदीवारी में जा टकराए। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बलुआ थाना पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल वीरपुर पहुंचाया&comma; जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने रंजीत पासवान को मृत घोषित कर दिया। वहीं&comma; अन्य दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को सौंप दिया। मृतक के परिजन सुरेंद्र पासवान ने बताया कि रंजीत पासवान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह मजदूरों को भुगतान करने के लिए परसा गांव जा रहे थे&comma; तभी यह हादसा हुआ। बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे पत्नी&comma; पांच बेटियां और माता-पिता को छोड़ गए हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। उनकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री

डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर अनुमंडल पदाधिकारी ने किया माल्यार्पण