पीएम सूर्य घर योजना में 646 आवेदन, 93 घरों में लगे सोलर पैनल, राज्य सब्सिडी भी बढ़ी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong>जिले में केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। 14 अगस्त तक जिले में कुल 646 आवेदन प्राप्त हुए हैं&comma; जिनमें से 93 उपभोक्ताओं के घरों में सोलर सिस्टम स्थापित किए जा चुके हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि सबसे अधिक 42 सोलर सिस्टम शेखपुरा शहरी क्षेत्र में और 17 बरबीघा में लगे हैं। अब तक 70 उपभोक्ताओं को सब्सिडी का भुगतान भी किया जा चुका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>396 आवेदन वेंडर चयन की प्रक्रिया में हैं और 77 मामलों में एग्रीमेंट अपलोड हो चुके हैं। बरबीघा 133 आवेदनों के साथ पहले स्थान पर है। योजना के तहत बैंकों ने 123 आवेदनों पर कार्रवाई की है&comma; जिनमें SBI और PNB सबसे आगे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में यह भी बताया गया कि बिहार सरकार ने राज्य सब्सिडी बढ़ा दी है। अब 1KW पर 40 हजार&comma; 2KW पर 80 हजार और 3KW पर 98 हजार रुपये मिलेंगे। साथ ही शेखपुरा प्रमंडल में 2077 में से 1448 स्मार्ट मीटर भी लगाए जा चुके हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को बैंक और वेंडर से समन्वय कर लंबित आवेदनों को जल्द निपटाने का निर्देश दिया। बिजली विभाग ने 300 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं से योजना में रजिस्ट्रेशन की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नवनिर्मित 30 बेड के ICU का स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने उद्घाटन किया

बेंगलुरु में चार दिवसीय बिहार महोत्सव-2026 का शुभारंभ, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और श्री श्री रविशंकर ने किया दीप प्रज्ज्वलित

स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह