56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा ने धूमधाम से मनाया 14वां स्थापना दिवस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>56वीं वाहिनी&comma; सशस्त्र सीमा बल &lpar;एसएसबी&rpar; बथनाहा द्वारा सोमवार को वाहिनी का 14वां स्थापना दिवस उत्साह&comma; गौरव और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी &lpar;कमान अधिकारी&rpar; नितिन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में एसएसबी ध्वज को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया तथा महानिदेशक द्वारा भेजे गए शुभकामना संदेश को सभी बलकर्मियों के बीच पढ़कर सुनाया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>स्थापना दिवस समारोह के दौरान वाहिनी मुख्यालय परिसर में बच्चों और परिवारजनों के लिए जलेबी रेस&comma; स्पून-लेमन रेस&comma; म्यूजिकल चेयर तथा रस्साकसी जैसी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया&comma; जिसमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रक मुख्यालय पूर्णिया के उप महानिरीक्षक मधुकर अमिताभ थे। उनके आगमन पर द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में उन्होंने सशस्त्र सीमा बल के गौरवशाली इतिहास&comma; गठन के उद्देश्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने में बल की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने कहा कि एसएसबी का मूल मंत्र &&num;8220&semi;सेवा&comma; सुरक्षा और बंधुत्व&&num;8221&semi; है। बल न केवल भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमाओं की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है&comma; बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने सभी बलकर्मियों से अपने कर्तव्यों का पालन सत्यनिष्ठा&comma; समर्पण और अनुशासन के साथ करते रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने वाहिनी के सभी अधिकारियों&comma; जवानों एवं उनके परिवारजनों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। अंत में &&num;8220&semi;बड़ा खाना&&num;8221&semi; का आयोजन किया गया&comma; जिसमें सभी अधिकारियों&comma; जवानों एवं उनके परिवारजनों ने सहभागिता की। उत्सव&comma; एकता और भाईचारे के माहौल के बीच स्थापना दिवस समारोह देर शाम तक सफलतापूर्वक समापन हुआ।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी लालू और तेजस्वी फोबिया में अनर्गल पर प्रलाप कर रहे हैं : एजाज अहमद

अर्नीश खेल के विश्व चैंपियन अंशु सहित उदीयमान खिलाड़ियों को भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ ने दिया सम्मान

बिहार : 9 बंद चीनी मिलें फिर से गुलजार होंगी, 25 नई मिलें भी लगेंगी : सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान