एम्स में कोरोना से एक डॉक्टर समेत 5 लोगों की मौत

<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> पटना एम्स में शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत 5 लोगों कि मौत कोरोना से हो गयी जबकि नए मरीजो में 3 मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है । एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में परसा बाजार के कुरथौल निवासी 79 वर्षीय डा0 रंजीत कुमार&comma; सारण के 50 वर्षीय रविन्द्र सिंह&comma; पटना के 65 वर्षीय दलजीत सिंह&comma; सारण के 72 वर्षीय सत्यदेव सिंह जबकि वैशाली के 50 वर्षीय शिवनंदन सिंह कि मौत हो गयी है&period; वहीं शुक्रवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 2 नये मरीजो की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई जिसमे पटना&comma; सितामढ़ी के मरीज शामिल हैं&period; इसके अलावा एम्स में 15 लोगों ने कोरोना को मात दे दिया जिन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया&period; डिस्चार्ज होने वालों में सारण निवासी डॉ० हरिश्चंद्र भी शामिल हैं&period; गुरुवार को डॉ० हरिश्चंद्र का नाम गलती से मृत मरीजो वाले लिस्ट में छप गयी थी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

हर्ष फायरिंग का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल मचा हड़कंप, मामला दर्ज

हाई-वोल्टेज ड्रामा : दोस्तों से कहासुनी के बाद नशे में 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा युवक

यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की स्कूटी बरामद, पत्रकार नगर थाना पुलिस को सौंपा