सोने की बिस्किट दिखाकर राहगीर महिलाओं से ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> एयरपोर्ट थाना पुलिस ने राहगीर महिलाओं से सोने की बिस्किट का झांसा देकर ठगी करने वाले चार ठगों को मंगलवार को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से सोने के धातु जैसे कुछ सामानों को भी जप्त किया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार ठगो को पटना के कई थानों की पुलिस कई महीनों से तलाश कर रही थी।<br>घटना की जानकारी देते हुए एयरपोर्ट थाना के सहायक दारोगा जवाहर प्रसाद ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि बीएमपी के नजदीक ऑटो पर सवार कुछ लोग महिलाओं से ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट थाने की पुलिस ठगों को गिरफ्तार करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची।<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बताया जा रहा है कि इस क्रम में पुलिस को देखते ही सभी ठग भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा करके भाग रहे 5 युवकों धर दबोचा है। गिरफ्तार किए गए ठगों के नाम मोहम्मद इरफान &lpar;22 वर्ष&rpar;&comma; मोहम्मद शाहिद &lpar;19 वर्ष &rpar;&comma; मोहम्मद शाहिद&lpar; 22 वर्ष &rpar;&comma;मोहम्मद इमरान &lpar;22 वर्ष &rpar;यह सभी सुलतानगंज पटना के निवासी हैं&comma; जबकि मोहम्मद अली &lpar;26 वर्ष&rpar; यह मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार सभी ठगों का जाल पटना के आसपास के क्षेत्रों में फैला है। बताया जा रहा है कि यह सभी पटना के आसपास के इलाकों में पूर्व में भी कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। पुलिस ने इनके साथ ही एक ऑटो को भी जप्त किया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सीएम का नया फॉर्मूला : एक अधिकारी-एक मॉडल स्कूल सरस्वती विद्या निकेतन की लेंगे जिम्मेदारी

पटना में Swiggy राइडर्स को दिया गया जीवनरक्षक प्रशिक्षण

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर दर्ज होगी प्राथमिकी : गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार