तौहीद कल्चरल ट्रस्ट के प्रयास से 40 लोगों ने ब्लड डोनेट की जताई इच्छा

&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> नगर परिषद क्षेत्र के निमारंग मुहल्ला में तौहीद कल्चरल ट्रस्ट की ओर से रविवार को रक्तदान जगरुक्त शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में सदर अस्पताल उपाधीक्षक डा&period; सैयद नौशाद अहमद और डा&period; अमित रंजन द्वारा लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरूक किया गया। डा&period; सैयद नौशाद अहमद ने बताया कि रक्तदान से कई बीमारियों दूर होती हैं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और जरूरतमंदों को नई जिंदगी भी मिलती है। लोगों के दिलों में यह खौफ छाया रहता है कि रक्त दान से शरीर में खून की कमी और कमजोरी आती है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है कुछ ही दिनों में शरीर रक्त की भरपाई कर लेता है। रक्त दान कर कई गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसलिए बिना संकोच के लोग रक्तदान में आगे आएं और रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाएं। डा&period; अमित रंजन ने भी उपस्थित लोगों का हौसला अफजाई करते हुए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। संस्था के संस्थापक शेख अकमल जौहर ने कहा कि रक्त दान महादान है। सभी लोगों को रक्तदान करना चाहिए ताकि रक्त की कमी से किसी गरीब जरूरतमंदों की मौत न हो सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान 40 लोगों ने कैंप में रक्तदान करने की इच्छा जाहिर की है। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मु&period; आलम&comma; पीस कमिटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह &comma; वार्ड कमिश्नर मुर्शिद आलम और राशिद इकबाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में स्विमिंग प्रशिक्षण केंद्र का भव्य शुभारंभ

भारत-अफ्रीका फोरम शिखर बैठक की मेजबानी के लिए दिल्ली तैयार

माँ वैष्णो देवी सेवा समिति का ‘चश्मा बैंक’ कैंप : 54 जरूरतमंदों को मिला निःशुल्क चश्मा, कुल 64 की स्क्रीनिंग