जिला के 4 मार्शल आर्ट खिलाड़ियों को मिला खेल सम्मान

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <strong>नालंदा&comma; राकेश  <&sol;strong> नालंदा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण &&num;8220&semi;बिहार सरकार&&num;8221&semi; के द्वारा बिहार राज्य खेल सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार शरीफ के रामचंद्रपुर स्थित एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के 4 खिलाड़ियों को बिहार राज्य खेल सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वाले खिलाड़ी मुस्कान कुमारी को ₹50000&comma; जाहानवी को ₹50000&comma; अस्मिता कुमारी को ₹30000 एवं आरुष राज को ₹30000 राशि एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पूर्व में हासिल उपलब्धि के आधार पर मिला है यह सभी खिलाड़ी 11वीं पेंचक सिलाट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता रह चुके हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संस्थान के संस्थापक सह महासचिव पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा राकेश राज ने बताया कि नालंदा जिला का पहले मार्शल आर्ट संस्थान है जहां से एक साथ 4 खिलाड़ियों को खेल सम्मान से सम्मानित किया गया। पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के अध्यक्ष डॉ रवि चंद कुमार ने कहां की इस तरह के सम्मान मिलने से जिला के अन्य खिलाड़ियों का भी मनोबल बढ़ेगा। सभी सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश&comma; न्यूरो सर्जन डॉ राजीव कुमार रंजन&comma;पेंचक सिलाट एसोसिएशन ऑफ नालंदा के कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार&comma; अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी रेफरी राणा रणजीत सिंह&comma; शारीरिक शिक्षक सुबोध कुमार&comma; रौशन कुमार एवं अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई और शुभकामना दिए।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

स्वर्गीय रामबाबू राय जी के छठी पुण्यतिथि पर उनके स्मृति में आयोजित महिला फुटबॉल – सतीश राजू

डीएम ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में लंबित कार्यों पर सख्त रुख अपनाया, अधिकारियों को शो-कॉज के निर्देश

मुख्यमंत्री ने विधायक आवासन योजना अंतर्गत विधान परिषद् अतिथि निवास का किया शुभारंभ