सेवानिवृत्त वरीय लेखापाल के घर से 30 लाख की चोरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">मनेर&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> मनेर थाना क्षेत्र के टाटा कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने ग्रामीण कार्य विभाग के सेवानिवृत्त वरीय लेखपाल के घर से सोने के गहने&comma; नकदी समेत लगभग 30 लाख रुपए की सम्पत्ति चोरी कर ले गए। सूचना के बाद से पटना से डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची लेकिन चोर गिरोह का पता नहीं चल सका। चोरी की घटना के दौरान गृह स्वामी अपनी बेटी के घर छत्तीसगढ़ रायपुर शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे। बता दे कि ग्रामीण कार्य विभाग के सेवानिवृत्त और वरिष्ठ लेखापाल वीरेंद्र प्रसाद माधोपुर पंचायत के टाटा कॉलोनी स्थित अपने घर में ताला बंद कर 4 दिनों पूर्व अपनी बेटी के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के रायपुर गए हुए थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस दौरान अपने घर की रखवाली के लिए अपने मकान के ही किरायादार को लगा रखा था हालांकि किरायादार 4 मई को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए चला गया। जिसके बाद चोरों ने घर में लगे लगभग 5 ताले को काटते हुए प्रवेश किया और हर कमरे&comma;दीवान पलँग का तलाशी लिए और लगभग आधा दर्जन अलमीरा&comma; एवं दरवाजों को तोड़ते हुए नकद 10 लाख रुपए में 15 लाख रुपए के गहने के साथ गुल्लक में रखा लगभग 35 हजार रुपए&comma;तीन मोबाइल&comma; डिजिटल कैमरा एवं कीमती साड़ियां जिसकी कीमत 3 लाख रुपए अधिक बताई जाती है।इस बात की सूचना पूर्व उप प्रमुख एवं वीरेंद्र प्रसाद के छोटे भाई उपेंद्र पटेल को दी गई। मनेर प्रभारी थानाध्यक्ष शशि रंजन ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

फ्लैट फर्जीवाड़ा कांड : पूर्व डीसीएलआर मैत्री सिंह, पिता व भाई पर कोर्ट का संज्ञान

जमीन के विवाद में बेटे ने मां को मारी गोली, एम्स में चल रहा इलाज

महावीर कैंसर संस्थान में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, सैकड़ों रोजेदारों ने की शिरकत